अभिनेत्री सोनम कपूर की जीवनी | Sonam kapoor Biography in Hindi

Sonam kapoor / सोनम कपूर हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री हैं। वे बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता और प्रोड्यूसर अनिल कपूर की बेटी हैं। सोनम कपूर इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। उन्हें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और एक फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिले हैं, और 2012 से 2016 तक, वह अपनी आय और पब्लिसिटी के आधार पर फोर्ब्स इंडिया की फेमस सेलिब्रिटी 100 सूची में अपनी जगह बनायीं थी। 2018 में उन्होंने आनद आहूजा से शादी जो की एक प्रसिद्द भारतीय फैशन उद्यमी हैं।

सोनम कपूर का परिचय – Sonam Kapoor ka Jeevan Parichay

सोनम कपूर, अपनी अदाकारी, सौंदर्य और अपनी स्टाइल के लिए जानी जाती है। सोनम ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत सन 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म “सावारिया” में की थी, जिसमें वह रणबीर कपूर के साथ डेब्यू कर रही थीं। उन्होंने अपनी क्षमता और विभिन्न भूमिकाओं में अभिनय का जलवा दिखाया। सोनम ने फिल्मों में अपनी विविधता से बड़ा प्रभाव छोड़ा है। आइये जाने सोनम कपूर का जीवन परिचय..

प्रारंभिक जीवन – Early Life of Sonam Kapoor

Sonam Kapoor & Anil Kapoor
Sonam Kapoor & Anil Kapoor

सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 को चेंबूर, मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम अनिल कपूर है जो कि हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और अपने समय के सुपर स्टार हैं। उनकी माता सुनीता एक भूतपूर्व मॉडल और डिज़ाइनर है। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम रिया है और वे भी निर्माता हैं। सोनम के एक भाई भी हैं जिनका नाम हर्षवर्धन है। एवं सोनम फिल्म निर्माता सुरिन्दर कपूर की पोती हैं व निर्माता बोनी कपूर, अभिनेता संजय कपूर और संदीप मारवाह की भतीजी भी हैं। वे अपने तीन भाई बहनो मे सबसे बड़ी हैं, वैसे सोनम का पूरा खानदान फ़िल्मो से कही ना कही जुड़ा हैं. और वो कपूर खानदान के अन्य लोगों की तरह ही सोनम ने भी फिल्मी करियर ही चुना और आज वे अन्य अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर भी दे रहीं हैं।

शिक्षा – Sonam Kapoor Education

सोनम ने अपनी शुरूआती पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर स्कूल, जुहू से प्राप्त की है। इसके बाद उसने यूनिर्वसिटी ऑफ़ ईस्ट लंडन में अध्ययन किया और यूनाइटेड वर्ल्‍ड काॅलेज आॅफ साउथ ईस्ट एशिया, सिंगापुर से थियेटर और कला की पढ़ाई की। कपूर ने बाद में मुंबई विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

सोनम के शिक्षको ने उन्हें बचपन में एक चुलबुली और शरारती लड़की बताया। सोनम को बचपन से ही बास्केटबॉल खेलने में रूचि थी और बचपन में उन्होंने कथ्थक क्लासिकल संगीत और लैटिन डांस भी सीख रखा था। सोनम कपूर हमेशा से ही अपने शिक्षको का शुक्रियादा करती आ रही है।

सोनम कपूर ने पहला जॉब 15 साल की उम्र में वेट्रेस बनकर किया था, लेकिन उनका यह जॉब केवल 1 सप्ताह तक ही चला। वास्तव में सोनम कपूर बचपन से डायरेक्टर और राइटर बनाना चाहती थी।

लव अफेर – Sonam Kapoor Love affair and Husband

सोनम और रणबीर कपूर की पहली फिल्म साँवरिया से दोनो करीब आए और दोनो के बीच रीलेशन होने का मीडीया मे खूब चर्चा चली, पर फिल्म साँवरिया की तरह दोनो का रीलेशन भी ज़्यादा वक्त नही चला और ब्रेकप की ख़बरे आने लगी,

इसके बाद सोनम ने बिज़्नेस मेन साहिर बेरी के साथ डेटिंग की पर साहिर बेरी का ज़्यादा वक्त अपने बिज़्नेस मे देने के कारण सोनम ने ब्रेकप कर लिया। इसके अलावा फिल्म ‘आइ हेट लव स्टोरी’ के डाइरेक्टर पुनीत मल्होत्रा के साथ रीलेशन होने का चर्चा चला था।

अभी सोनम कपूर के पति का नाम आनंद आहूजा है। वह एक भारतीय फैशन उद्यमी हैं, जो दिल्ली में स्थित एक मल्टी-ब्रांड कपड़े और स्नीकर स्टोर चेन, वेज नॉन वेज के मालिक हैं। वह स्ट्रीटवियर ब्रांड भाने के सह-संस्थापक और सीईओ भी हैं। आहूजा और कपूर की मुलाकात 2014 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी और उन्होंने 2018 में शादी कर ली थी। 2022 में उनका एक बेटा हुआ, जिसका नाम उन्होंने वायू कपूर आहूजा रखा।

फिल्मी कॅरियर – Sonam Kapoor Filmy Career

करियर के शुरुवाती दौर में सोनम ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट बनकर काम की। 2005 में संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ब्लैक’ में सोनम कपूर असिस्टेंट डायरेक्टर रही। इसके बाद संजय लीली भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ में रणबीर कपूर के साथ पहली बार वह पर्दे पर लोगों के सामने आईं और अखबारों और टी.वी. चैनलों पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं। हालाँकि फिल्म फ्लॉप रही थी।

नई अभिनेत्री के तौर पर उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया था। उनके काम की अच्छी समीक्षा हुई और सब आलोचकों ने उनकी सराहना की। हालाँकि इस फिल्म के लिए उन्हें “स्टारडस्ट सुपरस्टार ऑफ़ टुमारो” अवार्ड मिला है।

2009 में, कपूर ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म “दिल्ली-6” में अभिषेक बच्चन के साथ काम किया। इस फिल्म की मिश्रित समीक्षाएं आलोचकों द्वारा की गईं लेकिन उनके काम की अत्यधिक प्रशंसा की गई। समीक्षक राजीव मसन्द ने टिप्पणी की, “सोनम कपूर दिल्ली 6 में मस्त हैं। वह एक बेजोड़, स्वाभाविक और बेरोक कलाकार हैं, क्या यह भी एक पारंपरिक महिला का नेतृत्व नहीं है” साल 2009 में पीपल्स मैगज़ीन द्वारा सोनम को “बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्रिटी” की संज्ञा दी गयी।

साल 2010 सोनम के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, इस साल उन्होंने दो लगातार हिट फिल्मे दी, जिनमे “आय हेट लव स्टोरी” और “आयशा” शामिल है। इन फिल्मो ने उन्हें सुपरस्टार अभिनेत्रियों की सूचि में शामिल किया। 2012 में उन्हें उनकी आय और प्रसिद्धि के आधार के फ़ोर्ब्स इंडिया की प्रसिद्ध 100 भारतीय सेलिब्रिटीज की सूचि में भी शामिल किया गया है।

इसके बाद लगातार बहुत सी कमर्शियल असफल फिल्मे देने के बाद वर्ष 2013 सोनम के लिए अच्छा साल रहा इसमे उन्होने दो सूपर हिट फ़िल्मे दी। पहला “रांझणा” जिसमे धनुष के साथ थी, इसमे सोनम ने जबरदस्त अभिनय किया और काफ़ी तारीफ भी हुवी उनके अभिनय का। इसके बाद भाग मिल्खा भाग मे भी सानदार अभिनय की।

सलमान ख़ान के साथ उन्होने फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ मे अभिनय किया जो की हिट मूवी थी.इसमे सोनम के किरदार को दर्शको ने काफ़ी पसंद किया। हालाँकि सोनम का फिल्मी सफ़र की शुरुआत अच्छा नही रहा जैसा की स्टार किड्स से उम्मीद की जाती है लेकिन बाद मे इन्होने कम बेक की इसके बाद उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी की है।

2016 में नीरजा भनोट की जीवन पर आधारित फिल्म “नीरजा” की और इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड और नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिला। यह फिल्म भी बॉलीवुड की महिला नायक फिल्मो में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मो में से एक है।

सोनम कपूर के फिल्मी करियर में कुछ उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने काम को लेकर ईमानदारी और समर्पण दिखाया है। वह एक बहुमुखी अभिनेत्री हैं और उन्होंने विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिलर और ऐतिहासिक फिल्मों में काम किया है।

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कहा जाता है कि आज की अभिनेत्रियों में सबसे अच्छी परिधान और कपड़ों की समझ उन्हीं को है। भले सोनम कपूर का शुरुआत दौर अच्छा नही रहा पर वे गूगल मे सबसे ज़्यादा सर्च किए जाने वाले 10 अभिनेत्रियो के अंदर रहती हैं।  सोनम बॉलीवुड के शीर्ष अभिनेत्रियो मे शुमार हैं, वे अपनी फिल्मों से ज्यादा खुद के द्वारा दिए गए बयानों से चर्चा में रहती हैं। उन्हें अब तक फिल्मफेयर और नेशनल फिल्म अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चूका है।

साल 2023 में रिलीज़ हुई उनकी फ़िल्म “ब्लाइंड” को काफी सराहना मिली, और उनका प्रदर्शन भी काफ़ी सराहा गया। यह फ़िल्म एक सस्पेंस फ़िल्म है जिसमें सोनम ने एक अंधी महिला की भूमिका निभाई है जो एक सीरियल किलर का शिकार बन जाती है।

प्रसिद्ध फ़िल्मे / Filmography 

रांझणा, भाग मिल्खा भाग, खूबसूरत, प्रेम रतन धन पायो,

सोनम के बारे मे ज़्यादा जानकारी – More Information About Sonam 


शरीर माप /Height  –  5′ 9″(1.77m)

शौक /Hobbies  – पढ़ाई लिखाई, पैंटिंग, खरीदारी करना,

⇒ धर्म /Religion  –  हिंदू

पसंदीदा भोजन /Favorite Food  –  चाट, पॅव भाजी, सरसो मछली,

पसंदीदा रंग /Favorite Color  –  सफेद

पसंदीदा अभिनेता /Favorite Actor  – अनिल कपूर

पसंदीदा अभिनेत्री /Favorite Actress – श्रीदेवी, रानी मुखर्जी, वहीदा रहमान,, मधुरी दीक्षित, काजोल,

पसंदीदा पर्यटन स्थल /Favorite Place – रोम

सोनम धूम्रपान करती है /smoke? : नही

सोनम शराब पीती हैं /alcohal? : हाँ

FAQ

सोनम कपूर ने कितनी पढ़ाई की है?

स्नात

अर्जुन कपूर और सोनम कपूर के बीच क्या रिश्ता है?

कजन हैं

सोनम कपूर के कितने बच्चे हैं

उनका एक बेटा हुआ, जिसका नाम उन्होंने वायू कपूर आहूजा रखा।


Also Read More  –  

Please Note : –  Sonam Kapoor Biography & Life History In Hindi मे Information पसंद आई हो तो हमे फ़ेसबुक मे लाइक करे. और किसी तरह जानकारी मे कुछ ग़लत लगे या कोई सलाह हो तो कृपया कॉमेंट्स के मध्यम से बताए, Sonam Kapoor Short Biography & Story In Hindi और नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे फ्री प्राप्त करने के लिए Free Email Subscribe करे. धन्यवाद ,

1 thought on “अभिनेत्री सोनम कपूर की जीवनी | Sonam kapoor Biography in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *