अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की जीवनी | Shraddha Kapoor Biography in Hindi

Shraddha Kapoor / श्रद्धा कपूर हिन्‍दी फिल्‍मों की अभिनेत्री और सिंगर हैं जो कि बॉलीवुड फिल्‍मों में काम करती हैं। वे आज के समय की शीर्ष अभिनेत्रियों में से ए‍क हैं, और शायद ही कोई ऐसा हो जो आशिकी 2 देखने के बाद श्रद्धा की तारीफ ना किया हो। वे कमाल की एक्ट्रेस्स के अलावा फैशन डिजाइनर भी है। एफएचएम इंडिया द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण “दुनिया 2013 में 100 सेक्सी महिलाओं पर कपूर #5 स्थान पर रहीं”। चलिए जानते हैं इस खूबसूरत अभिनेत्री की कहानी।

 

Shraddha Kapoor Biography In Hindi

श्रद्धा कपूर एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक अच्छी गायिका भी हैं। वे बॉलीवुड की महँगी अभिनेत्रियों में सुमार हैं। श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया साइट्स में भी एक्टिव रहती हैं, और उनके अच्छे-खासे फोल्लोवेर्स भी हैं। उन्होनें 2010 की फिल्म ‘तीन पत्ती’ में एक भूमिका के साथ अपने अभिनय करियर को शुरू किया।

प्रारंभिक जीवन – Early Life 

Shraddha Kapoor with father Shakti Kapoor
Shraddha & His father Shakti Kapoor

श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1989 को के मिश्रित जातीय परिवार में हुआ था। वे मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर और अभिनेत्री शिवांगी कपूर की बेटी हैं। उनके पिता पंजाबी हैं और माँ मराठी हैं। वे भी अपनी माँ की तरह अपने-आप को भी एक मराठी ही मानती हैं। उनके पिता, शक्ति कपुर और माता शिवांगी कोल्हपुरे कपूर दोनों हिंदी फिल्मो में काम करते हैं। वे अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी और निर्देशक तेजस्विनी कोल्हापुरे की भतीजी है। और आशा भोसले और लता मंगेशकर की भव्य भतीजी हैं। उसके बड़े भाई सिद्धार्थ कपूर एक पूर्व डिस्को जॉकी और अभिनेता हैं।

श्रद्धा की पढ़ाई अमेरिकन स्कुल ऑफ बॉम्बे में हुई है। जहाँ पर उनके स्कूल के मित्र अभिनेत्री अथिया शेट्टी और अभिनेता टाइगर श्रॉफ थे। अथिया शेट्टी ने टाइम्स ऑफ़ इण्डिया में दिए अपने इंटरव्यू में बताया की वे सभी नृत्य प्रतियोगिता में वहाँ भाग लेते थे। श्रद्धा कपूर अपने पढाई करने के दौरान फुटबॉल और हैण्डबॉल भी खेलती थी। इसके बाद वे आगे की अपनी पढाई के लिए कपूर बोस्टन चली गयी। पर फेसबूक पर देखने के बाद प्रोड्यूसर अंबीका हिन्दुजा ने उनके प्रथम प्रवेश के लिए तीन पत्ती में एक भूमिका के लिए चुना।

शक्ति कपूर कहते है कि उन्होंने तो श्रद्धा को अमेरिका भेजा पढने के लिए लेकिन एक जान पहचान के व्यक्ति के सलाह के बाद श्रद्धा कपूर ने जब फिल्मो की दुनिया में कदम रखने का मन बनाया तो एक पिता होने के नाते मुझे सपोर्ट करना ही था क्योंकि श्रद्धा अच्छी दिखती है और उसमे टैलेंट भी है तो उसने सोचा और उसने किया भी।

ऐसे श्रद्धा अपने पिता के साथ बहुत से शूटिंग लोकेशन पर गयी हुई है। वे अभिनय करते हुए उन्हें देखकर सीखने की कोशिश करती थी। बचपन में जब वो डेविड धवन की फ़िल्म की शूटिंग लोकेशन पर अपने पिता के साथ गयी थी, उसी समय उनकी दोस्ती वरुण धवन से हुई थी। वे दोनों वहाँ एक साथ में खेलते थे, फ़िल्मों के संवाद को बोलते थे, साथ ही गोविंदा के गाने पर डांस भी करते थे।

कॅरियर की शुरुआत – Shraddha Kapoor Career

श्रद्धा कपूर ने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत 2010 मे फिल्म ‘तीन पत्ती’ के साथ किया जिसमें अमिताभ बच्चन, बेन किंगसले और आर माधवन अन्य अभिनेता थे। उन्होंने एक कॉलेज छात्रा की भूमिका निभाई। और इसमे मे उनका नाम अपर्णा खन्ना था। फिल्‍म तो ज्‍यादा नहीं चली लेकिन श्रद्धा के अभिनय को सराहा गया। उन्‍हें नवोदित अभिनेत्री के तौर पर फिल्‍मफेयर अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया।

उनके बॉलीवुड मे एंट्री लेने के बाद उन्होंने यश राज फिल्मस के साथ तीन फ़िल्मो मे अभिनय करने का सौदा किया। और टीन कॉमेडी- लव का दी एंड में दिखाई दी। श्रद्धा ने एक किशोर कॉलेज छात्रा की भूमिका निभाई जिस में वह अपने प्रेमी के खिलाफ साज़िश रचती हैं क्योंकि उसने उसे धोखा दिया था। यह अभिनय भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई। इस अदाकारी के लिये मिश्रित समीक्षा मिली पर श्रद्धा कपूर को सकारात्मक समीक्षा मिली। उनकी बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें स्टारबस्ट सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

उसके बाद महेश भट्ट की “ आशिकी 2 “ में काम करने के लिए उन्होंने “यश राज बैनर “ के साथ काम करने का तीन फिल्मो का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया जो कि 1990 में बनी फिल्म आशिकी का सीक्वल है। जिसमे उन्होंने एक ऐसी लड़की का रोल किया है जो बाद में जाकर बेहद कमाल की सिंगर बनती है एक ऐसे मेल सिंगर की मदद के कारण जो पहले से ही फेमस है लेकिन उसकी कुछ आदतों के कारण उसका करियर बर्बाद होने की कगार पर है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफलता पाई और सौ करोड़ से ज़्यादा कमाई की और बॉक्स ऑफिस द्वारा “ब्लॉकबस्टर” फिल्म घोषित की गई। इसी फिल्‍म ने श्रद्धा को इंडस्‍ट्री में असली पहचान दिलाई और फिल्‍म को हर तरफ से सराहा गया।

इसी साल में श्रद्धा और एक फिल्म मे अभिनय किया – “गोरी तेरे प्यार में”. इस फिल्म में वे इमरान खान की मँगेतर की भूमिका निभाते हुए दिखाई दीं। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफीस मे कोई खास कमाल नही दिखा पाई।

2015 में श्रद्धा कपूर ने फ़िल्म ‘एबीसीडी: एनी बॉडी कैन डांस’ के दुसरे भाग फिल्म ‘एबीसीडी 2’ में एक हिप हॉप डांसर की भूमिका को जीवंत किया था, इस फ़िल्म में उनके हीरो वरुण धवन थे। यह फ़िल्म 1.57 बिलियन के राजस्व व्यापर के साथ सफ़ल फ़िल्म रही। इसके बाद इन्होने कई फ़िल्मे की।

श्रद्धा एक अभिनेत्री के अलावा अच्छी सिंगर भी हैं। बचपन से ही श्रद्धा को एक गायक के तौर पर माहौल मिला क्योंकि उनके नाना और माँ एक अच्छे क्लासिकल सिंगर थे। इसी की वजह श्रद्धा सिंगर बनी। इसके बाद में एक रोमांटिक ट्रैक “गलियां” भी रिलीज़ हुआ जिसके जरिये श्रद्धा कपूर ने सिंगिंग की दुनिया में अपने डेब्यू किया और कई बेहतरीन गाने गाएँ।

इसके बाद श्रद्धा कपूर फिल्म बाघी में नजर आयी, इस फिल्म के अभिनेता थे टाइगर श्रॉफ। यह फिल्म हूपर हिट रही और अच्छी कमाई भी की थी। इसके बाद उन्होंने एकता कपूर की फ़िल्म ‘फ्लाइंग जट’ में कैमियो किया था, फिर उसके बाद उन्होंने ‘रॉक ऑन 2’ में जिया शर्मा के किरदार को किया था। 2017 में श्रद्धा कपूर की फ़िल्म आई जिसका नाम ‘ओके जानू’ था, यह रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म थी। इस फ़िल्म में उनके हीरो आदित्य रॉय कपूर थे।

निजी जीवन – Shraddha Kapoor Life History

फिल्मो के अलावा श्रद्धा सामाजिक कामो मे भी आगे रहती हैं। कुछ ऐसी संस्थाओं को भी सपोर्ट करती है और दान देती है जो समाज में सुधार के लिए काम करती है और स्टेज शो भी करती है। लेकमें और वीट जैसे ब्रांड के लिए वो ब्रांड एम्बेसडर भी रह चुकी।

लव अफेर – Shraddha Kapoor Love Affair 

श्रद्धा कपूर के अगर लव की बात करें उनके मुताबिक वरुण धवन और श्रद्धा कपूर बचपन से ही दोस्त है और साथ रहे है और कॉमेडी नाइट्स के शो में एक बार इस बात का खुलासा भी हुआ कि वो बचपन में वरुण धवन को बहुत पसंद करती थी और उन्होंने वरुण को प्रपोज भी किया था जब वरुण आठ साल के थे। इसके अलावा उनका नाम आदित्या रॉय कपूर के साथ जुड़ चुका हैं।

अवार्ड्स – Shraddha Kapoor Awards

2013 में श्रद्धा कपूर भारत की सबसे मशहुर सेलिब्रिटीज में से एक बन गई। एक सर्वेक्षण में उन्हें दुनिया की सबसे सेक्सी अभिनेत्री के रूप में 5 वें स्थान पर रखा गया है। यह सूची भारत के एक संस्करण एफएचएम के द्वारा जारी की गयी थी। 2014 में वो इसकी अर्थात सबसे सेक्सी अभिनेत्री के रूप में दुसरे पायदान पर पहुँच गयी थी। गूगल ट्रेंड में भी ये कहा गया कि 2014 से 2015 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्री है। रीडिफ़.कॉम ने उन्हें 2014 की अपनी सूची में 10 बॉलीवुड की मशहुर अभिनेत्रियों में उनके नाम को शामिल किया है।

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया की 2014 से 2015 की सूची में वो सबसे आकर्षक महिला अभिनेत्री के रूप में थी। 2016 की फोर्ब्स की सूची में वे 30 साल से कम उम्र की सफल एसियन है। भातीय संस्करण की मैगजीन में उनको 100 मशहुर व्यक्तियों की सूची में प्रदर्शित किया गया है। ये सारी उपलब्धियां उन्होंने बहुत ही कम समय में हासिल कर अपनी मेहनत क्षमता का परिचय दिया है।

प्रसिद्ध फ़िल्मे – Filmography  

तीन पत्ती (2010), लव का द एंड (2011), आशिकी 2 (2013), गोरी तेरे प्यार में (2013), एक विलन (2014), हैदर (2014), ऊँगली (2014), एबीसीडी 2 (2015), बागी (2016), अ फ्लाइंग जाट (2016) और रॉक ऑन!! 2 (2016), हाफ गर्लफ्रेंड (2017).

श्रद्धा कपूर के बारे मे ज़्यादा जानकारी – More Information About Shraddha Kapoor


⇒ शरीर माप /Height   –  (1.63m)

 शौक /Hobbies   –   खाना बनाना,

 धर्म /Religion   –    हिंदू

⇒ पसंदीदा भोजन /Favorite Food   –  मछली करी,

⇒ पसंदीदा रंग /Favorite Color   –     बैंगनी और पीला रंग,

⇒ पसंदीदा पर्यटन स्थल /Favorite Place  – पेरिस

⇒ पसंदीदा अभिनेता /Favorite Actor   –   शक्ति कपूर, अमिताभ बच्चन, आमिर ख़ान, जोह्नी डेप्प,

⇒ पसंदीदा अभिनेत्री /Favorite Actress  –  वहीदा रहमान, प्रियंका चोपरा, माधुरी दीक्षित 

श्रद्धा कपूर धूम्रपान करती है /smoke? : नही

श्रद्धा कपूर शराब पीती हैं /alcohal? :  हाँ


ये भी ज़रूर पढ़े :-

Please Note : – Shraddha Kapoor Biography & Life History In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे. Shraddha Kapoor Short Biography & Life story In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *