पंजाब की जानकारी, तथ्य, इतिहास- Punjab information in hindi

Punjab / पंजाब भारत का एक जाना माना राज्य है जो देश के उत्तर-पश्चिमी छोर पर स्थित है। यह राज्य ‘पांच नदियों के राज्य’ के तौर पर पहचाना जाता है। ये पांच नदियां सतलज, रावी, ब्यास, चिनाब और झेलम हैं। इसके पश्चिम में पाकिस्तानी पंजाब, उत्तर में जम्मू और कश्मीर, उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में हरियाणा, दक्षिण-पूर्व में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान राज्य हैं। देश का सबसे छोटा राज्‍य होने के बाबजूद भी पंजाब समृद्धि में आगे है। आइये जाने पंजाब के बारे में और अधिक जानकारी…

punjabपंजाब की जानकारी एक नजर में – Punjab Information & History In Hindi

1). पंजाब की स्थापना सन 1 नवम्बर 1966 में किया गया था।

2). इसकी राजधानी चंडीगढ है।

3). यहॉ की राजकीय भाषा पंजाबी है। हिंदी के साथ यहाँ ज्यादातर पंजाबी भाषा का ही प्रयोग किया जाता है। साथ ही बहुत से लोग अंग्रेजी और उर्दू भाषा भी बोलते है।

4). इस राज्य में जिलोें की संख्या 22 है। जाब को मालवा, माझा और दोआबा नामक तीन क्षेत्रो में विभाजित किया गया है।

5). इस राज्य में विधान सभा की 117 सीटें हैं तथा लोकसभा तथा राज्य सभा की 13 व 7 सीटें हैं।

6). 1 नवम्बर 1966 को पंजाब का विभाजन कर हरियाणा (Haryana) राज्य बनाया गया था।

7). इस राज्य का क्षेञफल 50362 किमी है।

8). यहॉ की प्रमुख फसलें गहूॅ, मक्का, चना, दालें, मशरूम, शहद, मिर्च, आलू, कपास, और दलहन हैं।

9). इस राज्य का राजकीय पक्षी ‘नॉर्दर्न गोशाक’ है।

10). इस राज्य का राजकीय वृक्ष ‘शीशम’ है।

11). इस राज्य का राजकीय पशु ‘चिंकारा’ है।

12). इस राज्य के बडे शहर अमृतसर (Amritsar), चंडीगढ (Chandigarh), लुधियाना (Ludhiana), पटियाला (Patiala) हैं।

13). पंजाब में सडको की कुल लंबाई 63833KM है।

14). रेल सेवा की तरह ही डाक व तार सेवा और रेडियों तथा टेलीविजन का प्रसारण केंद्र सरकार के नियंत्रण में है।

15). भांगड़ा, झूमर और सम्मी यहाँ के लोकप्रिय नृत्य हैं।

16). यह राज्‍य, मध्‍य एशिया से और ग्रीक, अफगान और ईरान से आने वाले लोगों के लिए हमेशा से प्रवेश द्वार रहा है।

17). ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में यह दावा किया जा सकता है कि इस राज्य में ही वो जगह है जहां सिंधु घाटी सभ्यता का गठन हुआ था।

18). ऐतिहासिक समय में की गई पुरातत्व खुदाई में यह साफ हुआ है कि इस राज्य के शहर हड़प्पा और मोहनजोदड़ो का प्रमुख हिस्सा थे।

19). महाभारत में भी इस राज्य और यहां के लोगों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है।

20). कई समुदाय जैसे अफगानी, फारसियों, स्किथियों, यूनानी और तुर्क ने इस राज्य पर आक्रमण किया और खूब खून बहाया।

21). इसकी संस्कृति में कई समुदायों के प्रभाव हैं जैसे बौद्ध, ब्रिटिश, सिख, हिंदू, अफगान और इस्लामी।

22). अंग्रेजों द्वारा 1947 में पंजाब का विभाजन कर दिया गया था, उसके बाद पंजाब को एक बार फिर से विभाजित कर दिया गया और उसे पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में 1966 में बांट दिया गया।

23). भारत के विभाजन के समय पंजाब पर सबसे ज्यादा असर हुआ। सबसे ज्यादा विनाश और नुकसान उत्तर भारत के इस राज्य को ही हुआ।

24). अपनी वानिकी, पर्यटन, उद्योगों और खनिजों की मौजूदगी के कारण पंजाब ने बहुत सम्मान पाया है।

25). पंजाब में कई उद्योग जैसे मशीन टूल, टेक्‍सटाइल, सिलाई मशीन, खेल के सामान, स्‍टार्च, पर्यटन, उर्वरक, साइकिल, चीनी और वस्‍त्र आदि चलाएं जाते है।

26). पंजाब के ज्यादातर क्षेत्र में सिक्ख धर्म के लोग रहते है। राज्य में हिन्दू धर्म के लोग भी रहते है लेकिन यहाँ मुस्लिम धर्म के भी प्रयाप्त लोग रहते है। राज्य में कुछ जगहों पर क्रिस्चियन और जैन धर्म के लोग भी रहते है।

27). भांगड़ा : भांगड़ा नृत्य और संगीत का एक प्रकार है, जिसकी उत्पत्ति पंजाब क्षेत्र से ही हुई। भांगड़ा डांस की शुरुवात लोक नृत्य के रूप में होती है, जिसे पंजाबी किसान फसल के मौसम में मनाते है।

28). यहाँ के व्यंजनों में ज्यादा मात्रा में घी का उपयोग किया जाता है। पंजाबी के कुछ प्रसिद्ध व्यंजनों में मक्की दी रोटी, सरसों दा साग, शमी कबाब, तंदूरी चिकन, इत्यादि शामिल है।

29). यहां के प्रसिद्ध महोत्सवो में बंदी छोर दिवस (दिवाली), लोहरी, मेला माघी, होला मोहल्ला, राख्री, वैसाखी, तीयान और बसंत। इस उत्सवो के अलावा राष्ट्रिय उत्सव भी बड़ी धूम-धाम से मनाये जाते है।

पंजाब के पर्यटन स्थल – Punjab Tourist Places in Hindi

  • स्वर्ण मंदिर
  • जामा मस्जिद खरउद्दीन
  • दुर्गियाना मंदिर
  • जलियांवाला बाग
  • वाघा बॉर्डर
  • शीश महल
  • गुरुद्वारा आनंदपुर साहिब
  • हरमंदिर साहिब
  • डेरा बाबा नानक
  • गोइंदवाल साहिब

और अधिक लेख –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *