माधुरी दीक्षित की जीवनी | Madhuri Dixit Biography in Hindi

Madhuri Dixit in Hindi /माधुरी दीक्षित हिन्दी फ़िल्मो की अभिनेत्री है, इन्होने हिंदी सिनेमा मे अपना बहुमूल्या योगदान दिया है. जिन्हे आज भी दर्शक बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब रहते हैं। माधुरी दीक्षित सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की डांसिंग डिवा भी हैं। प्रशंसक उन्हे ‘धक् धक् गर्ल’ भी कहते हैं, अपने अभिनय से सबको दीवाना करने वाली मधुरी कई बेहतरीन फ़िल्में की, जिन्हे दर्शक आज भी बड़े चाव से देखतें हैं।

Madhuri Dixit Biography In Hindi

माधुरी दीक्षित की जीवनी – Madhuri Dixit Biography In Hindi

माधुरी दीक्षित को उनके बेहतरीन अदाकारी के लिये चार बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री एक बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और एक स्पेशल अवार्ड से नवाजा जा चुका है। इन सभी पुरुस्कारों के अलावा उन्हे भारत सरकार् के चौथा सर्वोच्च नागारिक सम्मान ” पद्मश्री ” से सम्मनित किया गया। माधुरी दीक्षित ने भारतीय हिन्दी फ़िल्मो मे एक ऐसा मुकाम तय किया है जिसे आज के अभिनेत्रियाँ अपने लिए आदर्श मानती है।

शुरुआती जीवन – Early Life of Madhuri Dixit

माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1965 को मुंबई के एक मराठी परिवार में हुआ. पिता का नाम शंकर दीक्षित और माता स्नेह लता दीक्षित हैं. मधुरी की दो बहने भी है रूपा दीक्षित और भारती दीक्षित और एक भाई भी हैं अजीत दीक्षित,

पढ़ाई : माधुरी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से पूरी की है। उसके बाद माधुरी दीक्षित ने मुंबई यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा पूरी की।Madhuri Dixit With Family

शादी : माधुरी को बचपन से डॉक्टर बनने की चाह थी, लेकिन वह अभिनेत्री बन गयी। शायद यही कारण है की माधुरी ने अपनी शादी के लिए श्रीराम नेने को चुना जो कि पेशे से एक चिकित्सक (हार्ट सर्जन) हैं। जिनसे उनके दो बच्चे भी हैं- रियान और एरिन नेने। शादी के बाद माधुरी डेन्वेर कोलोराडो में करीब दस साल तक रही. माधुरी 2011 में अपने परिवार के साथ वापस मुंबई आ गई।

Love : हिट जोड़ी अनिल कपूर के साथ बहुत बार चर्चा मे रही, इसके बाद फिल्म साजन के वक्त माधुरी दीक्षित फिल्म अभिनेता संजय दत्त के बेहद करीब आ गयी थी।  लेकिन उनका यह रिश्ता कुछ ही समय चल सका, और बाद में दोनों अलग हो गए। हालाँकि अनिल कपूर से दूरियाँ बनाने का वजह भी संजय दत्त को बताया जाता हैं. जिस कारण मधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की हिट जोड़ी होने के बावजूद भी मधुरी ने अनिल के साथ काम करने से माना कर दी थी।

फिल्मी कॅरियर – Filmography 

माधुरी दीक्षित ने अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘अबोध’ से की थी।  लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफीस मे फ्लॉप रही थी, मधुरी को अपने शुरुआती करियर में कई असफलताओं का मुंह देखना पड़ा।  लेकिन उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचना मिली फिल्म ‘तेजाब’ से। इस फिल्म में उन्हें उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए फिल्मफेयर पुरुस्कार का पहला नामकंन भी मिला था। इस फिल्म का गाना ‘एक दो तीन’ आज भी माधुरी दीक्षित का आइकॉनिक सांग माना जाता हैं। इस सफल फिल्म के बाद फिर उन्होंने कभी पीछे मूड कर नही देखा और हिंदी सिनेमा में बैक-टू बैक हिट फ़िल्में दी, जिस कारण वो भारतीय सिनेमा की सर्वोच्च अभिनेत्री बनी, : राम लखन, परिन्दा, त्रिदेव, किशन – कन्हैया, प्रहार, ‘ फिल्म अभिनेता अनिल कपूर के साथ उन्होंने तकरीबन बीस फिल्मों में काम किया जिनमे से अधिकतर उनकी फ़िल्में सुपरहिट साबित हुई।

साल 1990 में उन्होंने आमिर खान स्टारर फिल्म दिल की हैं। हर फिल्म की तरह उनकी यह फिल्म भी सुपर हिट साबित हुई। इसमे मधुरी एक अमीर तथा बिगडैल लडकी का किरदार निभाया जो एक साधारण परिवार के लडके से इश्क करती है तथा उससे शादी के लिये अपनों से बगावत करती है। उनके इस किरदार के लिये उन्हे [फिल्म फेयर सर्वश्रेश्ठ अभिनेत्री] का पुरस्कार मिला।

फिर 2002 से 2007 तक माधुरी ने फिल्मों से ब्रेक लिया और बाद में 2007 में “आजा नचले” एक संगीतीय फिल्म से कम बैक किया. और माधुरी ने 2014 में भी “डेढ़ इश्किया” और “गुलाब गैंग” फिल्म की थी।

80 और 90 के दशक मे इन्होने स्वयं को हिन्दी सिनेमा मे एक प्रमुख अभिनेत्री तथा सुप्रसिद्ध नृत्यांगना के रूप मे स्थापित किया। उनके लाजवाब नृत्य और स्वाभाविक अभिनय का ऐसा जादू था माधुरी पूरे देश की धड़कन बन गयी।

माधुरी दीक्षित एक अच्छी डांसर भी हैं। उनके डांस को फिल्मों के अलावा स्टेज परफॉरमेंस के रूप में भी देखा गया और बहुत सराहा भी गया। पंडित बिरजू महाराज, जो कि एक कथक डांसर हैं, जिन्होंने माधुरी को फिल्म देवदास में ‘काहे छेड़े’ के लिए कोरियोग्राफ किया था, वे कहते हैं कि माधुरी बॉलीवुड में उनकी विभिन्न डांस की विधाओं के कारण बेस्ट डांसर हैं। सरोज खान भी माधुरी के डांस की बहुत तारीफ करती हैं।

टीवी करियर – Madhuri Dixit 

इन्होने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 1985 में राजश्री प्रोडक्शन के शो पेइंग गेस्ट से की थी। वह इस शो में मेहमान की भूमिका में नजर आयीं थी।  इसके बाद साल 2001 में वह सोनी के शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आयीं।

दीक्षित बतौर जज डांस बेस्ड रियलिटी शो नच बलिए में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही वह डांस बेस्ड रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 4, 5, 6,7 में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। माधुरी 2014 में भारत की एम्बेसडर भी चुनी गई।

प्रसिद्ध फ़िल्मे – Madhuri Dixit Movie 

तेज़ाब,अबोध, त्रिदेव, राम-लखन,प्रेम ग्रन्थ, हम आपके हैं कौन, हम तुम्हारे हैं सनम, ये रस्ते हैं प्यार के, दिल तो पागल है, देवदास, अंजाम, कानून अपना अपना, बेटा, दिल, राजा, लज्जा, खलनायक,किशन-कन्हैया, घरवाली-बाहरवाली, कोयला, मृत्युदंड, दीवाना मुझसा नहीं, सैलाब, वर्दी, देवदास, आज नचले, गुलाब गैंग, डेढ़ इश्किया,

माधुरी के बारे मे ज़्यादा जानकारी – More Information About Madhuri Dixit


शरीर माप /Height    –  5′ 4″(1.63m)

शौक /Hobbies        –  गाना सुनना

⇒ धर्म /Religion      –    हिंदू

पसंदीदा भोजन /Favorite Food    –  माहरॉशट्रियन फुड, बक्केड फुड्स,

पसंदीदा रंग /Favorite Color    नारंगी

पसंदीदा अभिनेता /Favorite Actor     –  Gregory Peck

पसंदीदा अभिनेत्री /Favorite Actress  –  नरगिश

पसंदीदा पर्यटन स्थल /Favorite Place  –  NA

माधुरी दीक्षित धूम्रपान करती है /smoke? : नही

माधुरी दीक्षित शराब पीती हैं /alcohal?  : नही


  Related   :-

Please Note : – Madhuri Dixit Biography & Life History In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे. Madhuri Dixit Short Biography & Life story In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *