गूगल के संस्थापक लैरी पेज की जीवनी Larry Page Biography in Hindi

गूगल जो की दुनिया का जाना पहचाना नाम बन चुका हैं, ऐसा शायद ही कोई इंसान हो जिसे गूगल के बारे जानकारी ना हो, वैसे भी अभी का जमाना इंटरनेट के बिना अधूरा हैं। और इंटरनेट मे किसी भी प्रकार की जानकारी लेना हो तो गूगल के बिना थोड़ा मुस्किल काम लगता हैं। गूगल ने इंटरनेट को इतना आसान बना दिया हैं की कोई भी व्यक्ति अपना ज़रूरत का चीज़ आराम से खोज सकता हैं आप सिर्फ़ इसरा करे, गूगल आपका पसंद का चीज़ आपके सामने रख देगा।लेकिन क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की हैं की गूगल कैसे बना, गूगल को किसने बनाया, चलिए हम आपको पूरी दास्ताँ बताते हैं।

इस महान इंसान का नाम हैं लैरी पेज (Larry Page) जिन्होने अपने मित्र सर्गी ब्रिन (Sergey Brin) के साथ मिलकर 1996 मे गूगल सर्च एंजिन की शुरुआत की। इसके बाद 1998 में, ब्रिन और पेज ने 10 लाख अमेरिकी डॉलर कर्ज़ लेकर गूगल इंक की स्थापना की। शुरुआत मे ये बड़ा ही साधारण सा सर्च एंजिन हुआ करता था। पर जल्द ही इसने पूरी दुनिया मे लोकप्रियता हासिल कर ली और दुनिया का चहेता बन गया। इसकी लोकप्रियता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता हैं की वर्ष 2018 में प्रतिदिन औसतन 3.5 billion सर्च की गयी। इसके साथ लैरी पेज की भी पॉपुलीरिटी बड़ी, सितंबर 2013 मे लोकप्रिय फोबर्स पत्रिका मे लैरी पेज दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची मे 13वे स्थान पे थे। वही 2019 में वे 11वे स्थान पर हैं।

Larry Page Biography In Hindi

लैरी पेज का जीवन परिचय – Larry Page Biography in Hindi

नाम लॉरेंस “लैरी” पेज – (Larry Page)
जन्म दिनांक 26 मार्च 1973
जन्म स्थान ईस्ट लैन्सिंग, मिशिगन, अमेरिका
पिता का नाम कार्ल विक्टर पेज
माता का नाम ग्लोरिया पेज
पत्नी लुकिंदा सॉउथवर्थ
संतान 2 बच्चे
कार्य क्षेत्र टेक्नोलॉजी
नागरिकता अमेरिकी
कुल संपत्ति 5,100 crores USD (2019)
प्रसिद्धि के कारण गूगल के संस्थापक

पृष्टभूमि – Early Life of Larry Page 

पेज का जन्म 26 मार्च 1973 को अमेरिका के ईस्ट लैन्सिंग, मिशिगन मे एक यहूदी परिवार में हुआ। लैरी का पूरा नाम लारेंस पेज है। उनके माता-पिता मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर विज्ञान के प्रोफेसर थे। जिस कारण उन्हे बचपन से ही कंप्यूटर झुकाव रहा, क्यूंकी उनका घर आम तौर पर अस्त-व्यस्त रहता था, जिसमें कंप्यूटर और पॉपुलर साइंस पत्रिकाएं हर जगह बिखरी हुई रहती थी। उनके बड़े भाई ने भी उन्हें चीज़ों को खोलना सिखाया और जल्द ही वे “यह देखने के लिए घर की सभी चीज़ों को खोलने लगे कि वे कैसे काम करती हैं।”

उन्होंने कहा, “बहुत ही कम उम्र से, मैंने यह भी महसूस किया कि मैं चीजों का आविष्कार करना चाहता हूं। इसलिए वास्तव में मैं प्रौद्योगिकी…और व्यापार में दिलचस्पी लेने लगा. तो संभवतः जब मैं 12 वर्ष का था, तभी से मुझे पता था कि मै अंततः एक कंपनी खोलूंगा।”

शिक्षा –

लैरी पेज की शुरुआती शिक्षा ओकेमोस मिशिगन के ओकेमोस मॉन्टेसरी स्कूल से हुआ। इसके बाद उन्होंने ईस्ट लैन्सिंग हाई स्कूल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिशिगन से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ऑनर्स के साथ बैचलर ऑफ़ साइंस की डिग्री और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की। यहीं उनकी मुलाकात सेर्गेय ब्रिन से हुई। यही से वल्र्ड वाइड वेब की लिंक संरचना विषय पर पीएचडी करने लगे। और उनके साथ जुड गये।

करियर – Larry Page Career

अपने शोध में लैरी ने यह पता लगाने की समस्या पर ध्यान केन्द्रत किया कि कौन से वेब पेज एक दिये गये पेज के साथ लिंक होते है। यदि वे वेब के प्रत्येंक बेकलिंक की गिनती और अहर्ता प्राप्त करने की कोई विधि तैयार कर सके तो वेब एक अधिक मूल्यवान स्थान बन जायेगा। दोनो ने चार साल की खोजबीन के बाद एक पेज रेंक एल्गोरिदम विकसीत किया, और उन्हें लगा कि प्रचलित सर्च इंजनों से कही अधिक उन्नत सर्च इंजन के निर्माण में इसका उपयोग किया जा सकता है।

उस वक़्त इन्टरनेट पर सिर्फ दो ही सर्च इंजन मौजूद थे। एक yahoo और दूसरा Excite लेकिन इन दोनों पर किसी जानकारी को ढूँढने में बहुत ज्यादा वक़्त लगता था। और फिर भी वह जानकरी सही से नहीं मिल पाती थी जो हमें चाहिए होती थी।

इसके बाद अगस्त 1996 में, गूगले का प्रारंभिक संस्करण उपलब्ध कराया गया, जो अभी भी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी वेब साईट पर है। इस सर्च इंजन को ‘BackRub’ नाम भी दिया था। लेकिन सितम्बर 1998 में उनके प्रोजेक्ट का नाम बदलकर ‘गूगल’ रखा गया और उसे ही कंपनी बनाया गया।

Google यह नाम गणित के शब्द गोगोल/Googol से लिया गया है। जिसका अर्थ हैं अंक एक जिसके आगे सौं शुय लगी होती है। अर्थात गुगल सर्च इंजन करोडों अरबों परिणाम प्रदर्षित करता है। अपने परिवार, दोस्तो और निवेशकों से दस लाख डालर का कर्ज लेकर लैरी और ब्रिन ने 1998 में गुगल इंक कंपनी लांच की और जल्द ही गुगल दुनिया का सबसे लोक्रप्रिय संर्च इंजन बन गया।

शुरुआत में लररय पेज को HTML (Hyper Text Markup Language) जो कि वेब पेज बनाने एंव डिजाईन करने के लिए आवश्यक है) के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी| इसीलिए गूगल का होमेपेज (Homepage) बहुत ही सीधा सादा है| बहुत समय तक तो इस पर सबमिट बटन भी नहीं था, रिटर्न की को हिट करके ही टेग सर्च किये जाते थे|

गुगल का मुख्यालय केलिफोर्निया की सिलीकान वैली में है। अगस्त 2004 में गुगल को शेयर मार्केट में उतारा गया। जिसने लैरी और ब्रिन को अरबपति बना दिया। 2001 में एरिक श्मिट को Google का अध्यक्ष और CEO बनाने से पहले, पेज ने ब्रिन के साथ मिलकर Google के सह-अध्यक्ष के रूप में काम किया। पेज और ब्रिन दोनों ही सालाना मुआवजे के रूप में एक डॉलर कमाते हैं।

2004 में गूगल ने ऑरकुट नाम की एक सोशल नेटवर्किंग नाम की साईट भी शुरू की और साथ ही गूगल डेस्कटॉप सर्च की भी शुरुवात की। 2005 का साल गूगल के लिए बहुत ही अच्छा साबित हुआ। गूगल मैप्स, ब्लॉगर मोबाइल, गूगल रीडर और आईगूगल 2005 में ही रिलीज़ किये गए। उसके अगले साल ही गूगल ने यूटयूब को भी खरीद लिया और जीमेल में चैट नाम का फीचर भी शामिल कर दिया।

पेज ने 8 दिसम्बर 2007 को रिचर्ड ब्रान्सन के कैरिबियाई द्वीप, नेकर द्वीप पर लुसिंडा साउथवर्थ से शादी की। कंप्युटर जगत में उल्लेखनीय कार्यों के लिए लैरी पेज को अनेक पुरूस्कारो से सम्मानित किया गया। जिनमें मार्कोनी फाउंडेशन पुरस्कार, ग्लोब्बल लीडर फॉर टुमॉरो, टेक्निकल एक्सलेंस पुरस्कार, बेब्बी अवार्ड, सर्च इंजन पुरस्कार इत्यादि शामिल हैं।

गूगल के बारे मे रोचक बाते – Google Facts

 गूगले सर्च एंजिन के अलावा भी कई तरह की सर्विस हैं जैसे, जी-मैल, यू-ट्यूब, गूगल प्लस, गूगल ट्रॅनस्लेट, आदि…

 गूगल की मुख्या कमाई का ज़रिया गूगल पर दिखाए जाने वाले एड (Advertise) हैं जो गूगल आदसेंस (Adsense) के ज़रिए दिखाए जाते हैं।

 30 अप्रेल, 2009 को गूगल ने मोबाइल फोन के लिए पहला एंडराय्ड ओपरेटिंग सिस्टम लॉंच किया, जो की इतना लोकप्रिया हुआ की आज भी दुनिया भर मे छाया हुआ हैं। (Larry Page Biography In Hindi)

ये भी पढ़े :-

Please Note : – Larry Page Biography & Life History In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे। Larry Page Short Biography & Life History व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *