आत्मविश्वास बढ़ाने के 10 जबरदस्त टिप्स | How to Build Self Confidence Hindi

Aatmvishwas Kaise Badhaye in Hindi / जीवन में सफलता हासिल करने के लिए आत्मविश्वास का होना बहुत जरुरी हैं। अगर आपमें आत्मविश्वास की कमी हैं तो आपको जीवन भर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आइये जाने आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये..

How to Build Self Confidence In Hindi

कई लोग जीवन मे आत्मविश्वास / Self Confidence की कमी के वजह से सफल नही हो पाते है। जैसे किसी स्टेज मे बोलना हो, या इंटरव्यू या लड़की से बात करना हो तो अपने आप को इतना कमजोर सोचने लगते है और उनका हाथ पैर फूलने लगता है। जिस कारण उनके अंदर टैलेंट रहते हुवे भी पीछे रह जाते बस अपना आत्मविश्वास की कमी के वजह से, उसे लगता है मेरे से ये सब चीज़ नही होगा, मैं करने नही सकूँगा, या शर्माने लगते है।

शिव खेड़ा कहते है की ‘दुनिया मे वे सबसे ज़्यादा सहते हैं, जो खुद पर से विश्वास खो देते हैं’ यानी आपका आत्मविश्वास जितना मजबूत होगा, आपको सफलताए की संभावना उतनी अधिक होगी, और यह जितना कमजोर होगा, सफलताए की संभावना उतना कमजोर होगी, आपके इरादे आपके आत्मविश्वास पे निर्भर है।

कभी-कभी लाइफ मे ऐसे कई मौके मिलते है जिसे हम अपने विश्वास की कमी के वजह से छोड़ देते है और बाद मे अफ़सोस करते है। ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना है कि आत्मविश्वास आत्म-सम्मान और आत्म प्रभावकारिता का एक संयोजन है। अपने आप में, अपनी क्षमताओं में, और अपने लक्ष्यों में विश्वास करना शुरू कर दें। यह आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने और समस्याओं और तनाव से निपटने में मदद करेगा। एक सकारात्मक रवैया रखें, खुद के लिए मध्यम श्रेणी के लक्ष्य निर्धारित करें और अन्य आश्वस्त और मददगार लोगों की संगति में रहें। इससे आप अपने आत्मविश्वास को विकसित करने के रास्ते पर अच्छी तरह से तत्पर हो जाएंगें।

आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके – How to Build Self Confidence

#1 नकारात्मक को हावी ना होने दे :-

आप मनोवैज्ञानिक की इस अवधारणा से अवगत हैं की इंसान के अंदर हमेशा दो धाराए चलती है, एक सकारात्मक और दूसरी नकारात्मक, इसे दो लोगो के रूप मे आप मान ले। आपके अंदर का एक इंसान आपको हमेशा सकारात्मक सलाह देता है, और दूसरा नकारात्मक, ये दोनो आपके अंदर विचार पैदा करते है, और आप दोनो के साथ नही चल सकते है, एक को हराना या दबाना पड़ता है। आप कभी अपने अंदर नकारात्मक इंसान से ना हारे, अगर एक बार हार गये तो आप खुद से हार जाएँगे।

#2 असफल लोगो की संगति से बचे : –

यह कहावत आपने सुना होगा, ‘जैसी संगत वैसा रंगत’ यानी आप जैसे लोगो के साथ रहेंगे, आपके मन-मस्तिष्क पर वैसा ही प्रभाव पड़ेगा। कॅरियर विशेषग सावधान करते है की – जीवन मे पस्त हो चुके लोगो की असफलताए आपको कभी सफल नही होने देंगे। मनोवज्ञानिक यह मानते हैं की – जिनके खुद के इरादे मे जान नही होती, वह दूसरे की इरादो मे जान नही फूँक सकते।

#3 पिछली ग़लतियो से सीखे, डरे नही :-

एल्बेर्ट हब्बार्ड कहते हैं, ‘ग़लती करने मे कोई ग़लती नही है। ग़लती करने से डरना सबसे बड़ी ग़लती है’ इसलिए अपने लक्षय पाने के प्रयास मे हुवी ग़लतियो मे आप सुधार करे। लेकिन उनसे डरे नही. अगर डरेंगे, तो नये प्रयोग और नये प्रयास नही कर सकेंगे। उनसे डरना एक और बड़ी ग़लती होगी, जो आपको पूरे प्रयास करने से वंचित कर देगी। इसलिए पिछली ग़लतियो से सबक तो ले, उनसे डरे ज़रा भी नही।

#4 खुद को पहचाने :  –

अपने आप को पहचानने की कोशिश करे। अपनी क़ाबलियत को, और देखे की आपकी आत्मविश्वास की कमी के वजह से कितना कुछ छूट गया, इस ग़लती को फिर से ना दोहराए। सुबह की शुरुआत अच्छे विचारो से करे। सफल लोगो की क़हानिया, उनके प्रेरणादायी विचार पढ़े।

#5 अपनी ताकतों को सूचीबद्ध करें :-

यह एक साधारण कार्य है, जो आपके विश्वास को बनाए रखने के लिए आवश्यक है, जो एक आत्म सकारात्मक मानसिकता में लाने में मदद करेगा। हाँ, आपको कुछ क्षेत्रों में सुधार की जरूरत होगी, हर किसी को होती है, लेकिन अक्सर आत्मविश्वास की कमी आत्म सम्मान की कमी से आती है। अपने जीवन में सकारात्मक चीजों की लिस्टिंग करने से आप मामूली नकारात्मक चीजों को पीछे छोड़ सकते हैं।

#6 छोटे लक्ष्य बनायें :- 

आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आप अपने किसी भी बड़े लक्ष्य को छोटे-छोटे लक्ष्य में अपने अनुसार विभाजित कर सकते हैं। ऐसा करने से जब आपका एक छोटा लक्ष्य अचीव हो जायेगा तो आपका आत्मविश्वास भी बढ़ जायेगा और आप अगले छोटे लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रेरित हो जायेंगे। जैसे-जैसे आप अपने जीवन में छोटे लक्ष्यों को पूरा करते जायेंगे वैसे-वैसे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता चला जायेगा।

#7 आंख से आंख मिला के बात करना सीखे :-

किसी से भी बात करते वक़्त उससे नजरे मिलाकर बात करे आपमें अपने आप ही आत्मविश्वास की वृध्दि महसूस होगी, और किसी से बात करते वक्त ना डरे। सामने जो हैं वो भी एक इन्सान हैं और उनमें भी समझ हैं अगर आप नए हैं तो वे समझेंगे आपकी परेशानी को।

#8 एक साधारण कार्य योजना बनाएं :-

एक बार आपको पता चल जाएँ कि आप किस क्षेत्र में अपने आत्मविश्वास में वृद्धि करने चाहेगें, तय करें विशेष रूप से कि आप कैसे विश्वास हासिल करना चाहेंगे। कार्य योजना के स्टेप्स को लिखें। छोटे काम से शुरू करें, फिर धीरे-धीरे ज्यादा चुनौतीपूर्ण स्थितियों या बातचीत की तरफ कदम बढ़ाएं।

#9 समय के साथ खुद में बदलाव लाये :-

समय के हिसाब से खुद को ढाले जैसे बोल चाल, पहनावा और फेशन। ये सभी जरुरी हैं भले ही बहुत अधिक नहीं लेकिन बदलाव से आप खुद में उत्साह महसूस करेंगे। साथ ही ऐसे कपड़े पहना करें जो आप पर अच्छे लगते हो। आप किसी भी तरह के प्रोग्राम, पार्टी, शादी या किसी मीटिंग में अगर जाते हो तो अपने ड्रेस का ध्यान जरुर रखे। जब भी कपड़े खरीदने जाये तो ऐसे कपड़े ख़रीदे जो आपको आत्मविश्वास दे। आप कभी भी यह नोट जरुर करना की जब आप अच्छे तरह से तैयार होते है और आपका पहनावा जब अच्छा रहता है तो आप तब खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ पाएंगे क्योंकि इससे हमको लोगो का सामना करने का आत्मविश्वास मिल जाता है।

#10 सकारात्मक और आशावादी रहें :-

विश्वास पाने के लिए केंद्रित रहने और एक सकारात्मक रवैया रखने की जरूरत है। अगर आपकी लगातार आलोचना की जाएं या आपके प्रयासों पर ध्यान नहीं दिया जाएं, तो आप बहुत आसानी से हतोत्साहित हो जाएंगें। अगर आपको कोई भी नकारात्मक संदेह है तो उन्हें सकारात्मक बयान या चुनौतियों में बदल दें। अपने आप को सकारात्मक बनाने या पुष्टीकरण को विकसित करने के लिए अनुष्ठान बनाएँ। उदाहरण के लिए, हर सुबह जब आप अपने दाँत ब्रश करते हैं, आईने में अपने आप को देखें, मुस्कुराएं और कहें, “मैं आज अपना बेस्ट देने जा रहा हूँ और मैं पूरी तरह आश्वस्त हूँ!” जो चीजें आपको वास्तव में आनंद देती हैं, वो करें। एक आर्ट गैलरी का दौरा करें, संगीत सुनें, कुछ दोस्तों के साथ बास्केटबॉल खेलें। ढूंढें आप क्या पसंद करते हैं और यह आप अक्सर करने के लिए सुनिश्चित रहें। इससे वो नकारात्मक संदेह वापस नहीं आएंगें।

How to Improve Self-Confidence in Hindi

जब हमारे पास स्वस्थ आत्म-सम्मान होता है, तो हम अपने बारे में और सामान्य रूप से जीवन के बारे में सकारात्मक महसूस करते हैं। यह हमें जीवन के उतार-चढ़ाव से निपटने में बेहतर ढंग से सक्षम बनाता है।

जब हमारा आत्म-सम्मान कम होता है, तो हम स्वयं को और अपने जीवन को अधिक नकारात्मक और आलोचनात्मक दृष्टि से देखने लगते हैं। हम उन चुनौतियों का सामना करने में भी कम सक्षम महसूस करते हैं जो जीवन हमारे सामने लाता है।

  • अपने आत्म-सम्मान को बढ़ावा देने के लिए, आपको अपने बारे में नकारात्मक धारणाओं की पहचान करने की आवश्यकता है, फिर उनसे सामना करे।
  • हम सब कुछ न कुछ में अच्छे होते हैं, चाहे वह खाना बनाना हो, गाना हो, पहेलियाँ करना हो या दोस्त बनना हो। हम उन चीजों को करने में भी आनंद महसूस करते हैं जिनमें हम अच्छे हैं, जो आपके मूड को अच्छा करने में मदद कर सकते हैं।
  • जीवन में ऐसे लोगो को दूर रखे जो आपको निचा दिखने की कोशिश करते हैं। या आप इस बारे में उससे बात करे की आगे से ऐसा ना बोले।
  • हम सभी कई बार चीजों को करने में घबराहट या डर महसूस करते हैं। लेकिन स्वस्थ आत्मसम्मान वाले लोग इन चीजों से डरते नहीं हैं बल्कि उनको चुनौती देते हैं और उनका सामना करते हैं।
  • अपने लिए एक लक्ष्य निर्धारित करें, जैसे व्यायाम कक्षा में शामिल होना या किसी सामाजिक अवसर पर जाना। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने से आपके आत्म-सम्मान को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

आत्मविश्वास बढ़ाने के कुछ प्रेरक विचार – Self-Confidence Quotes in Hindi

#1 Quote). “जीवन में सफल होने के लिए आपको दो चीजें चाहिएं: अनभिज्ञता और आत्मविश्वास।”

#2 Quote). “स्वास्थ्य सबसे बड़ी दौलत है। संतोष सबसे बड़ा खजाना है। आत्म-विश्वास सबसे बड़ा मित्र है।”

#3 Quote). “हर वो अनुभव जिसमे आप भय का सामना करते हैं, वो आपकी शक्ति, साहस और आत्मविश्वास को बढ़ता है।”

#4 Quote). “आशावादिता वो विश्वास है जो उपलब्धि की तरफ ले जाती है। बिना आशा और विश्वास के कुछ भी नहीं किया जा सकता।”

#5 Quote). “खुद पर भरोसा रखो! अपनी क्षमताओं पर विश्वास करो! बिना अपनी शक्तियों में एक विनम्र लेकिन उचित आत्मविश्वास के तुम सफल या प्रसन्न नहीं हो सकते।”

FAQs

1. आत्मविश्वास की कमी क्यों होती है?

आत्मसम्मान में कमी के कई कारण होते हैं। नौकरी या पढ़ाई में मिली असफलता, प्यार में ठुकराया जाना या फिर किसी करीबी की मौत कुछ ऐसी वजहें हैं जो हमें गहरा दर्द दे जाती हैं। इससे लोगो में मायूसीपन आता हैं और आत्म विश्वास की कमी होती हैं।

2. आत्म विश्वास कब बढ़ता है?

आत्मविश्वास समय के साथ विकसित होता हैं। यह धीरे धीरे पॉजिटिव चीजों को करने से होता हैं।


Also Read More  –

Self Confidence Badhane Ke Tips अच्छी लगी हो तो कृपया कॉमेंट से बताए, नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल पाने के लिए फ्री Email Subscribe करे,

2 thoughts on “आत्मविश्वास बढ़ाने के 10 जबरदस्त टिप्स | How to Build Self Confidence Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *