गुजरात की जानकारी, तथ्य, इतिहास | Gujarat Information In Hindi

Gujrat / गुजरात पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। इसे “महापुरूषों की धरती“ के नाम से भी जाना जाता हैं। विशाल अरब सागर इसकी भूगोलीय सीमा है और पश्चिम में पाकिस्तान का सिंध प्रांत स्थित है, उत्तर में राजस्थान, दक्षिण में महाराष्ट्र राज्य, दमन, दीव और दादरा जैसे केन्दª शासित प्रदेश और पूर्व में मध्य प्रदेश है और गुजरात इन सबके बिच बसा हैं। आइये जाने गुजरात के बारे में और अधिक जानकारी…

गुजरात की जानकारी, तथ्य, इतिहास | Gujarat Information In Hindiगुजरात की जानकारी एक नजर में – Gujarat Information, Facts & History in Hindi 

1). गुजरात (Gujarat) की स्थापना 1 मई 1960 को हुई थी, इसकी राजधानी गांधीनगर है।

2). यहाँ का सबसे बड़ा नगर अहमदाबाद है।

3). महात्मा गाँधी का जन्म स्थान गुजरात ही हैं।

4). गुजरात में 182 विधानसभा 26 लोकसभा तथा 11 राज्यसभा की सीटें है।

5). राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त राज्यपाल गुजरात के प्रशासन का प्रमुख होता है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिमंडल राज्यपाल को उसके कामकाज में सहयोग और सलाह देता है।

6). यहाँ का क्षेत्रफल 19,624 प्रतिवर्ग किमी तथा गुजरात में 26 जिले है।

7). गुजरात का जनसंख्या घनत्व 310 प्रति वर्ग किमी है।

8). गुजरात की जनसंख्या लगभग 6,03,83,628 है।

9). गुजरात में 89.1% हिन्दू 9.1%, मुस्लिम 4.0% सिख और जैन तथा इसाई है।

10). यहाँ की मुख्य भाषा गुजरती, हिंदी, और अंग्रेजी है।

11). यहाँ के प्रमुख उधोग धंधे पेट्रोलियम, कृषि, भारी खनिज है।

12). गुजरात के प्रमुख पर्यटन स्थल सतपुड़ा की पहाड़ियां, मांडवी बीच, सोमनाथ मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, मोधेरा का सूर्य मंदिर, तथा कच्छ तथा भुज है।

13). यहाँ का गरबा नृत्य बहुत प्रसिद्ध है

14). गुजरात कपास, तम्बाकू और मूँगफली का उत्पादन करने वाला देश का प्रमुख राज्य है।

15). गुजरात के वनों में उपलबध वृक्षों की जातियाँ हैं-सागवान, खैर, हलदरियो, सादाद और बाँस।

16). गुजरात का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन वडोदरा जंक्शन है यहाँ से हर रोज 150 से भी ज्यादा ट्रेन गुजरती हैं।

17). गुजरात में कुल 40 बन्दरगाह हैं। काण्डला राज्य का प्रमुख बन्दरगाह है।

18). भारतीय प्रायदीप के पश्चिमी तट पर स्थित होने के कारण इस राज्य में देश का तीसरा सबसे लंबा समुद्री किनारा है जो कि 1300 किमी लंबा है।

19). गुजरात भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक राज्य है जिसका राष्ट्र के कुछ महत्वपूर्ण कारोबारों पर कब्जा है। कपड़ा, रसायन, बिजली, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, वनस्पति तेल, सोडा एश और उर्वरकों का निर्माण राज्य में होता है।

20). गुजरात के इतिहास को प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक उपवर्गों में बाँटा जा सकता है। प्राचीन इतिहास को सिंधु घाटी सभ्यता से जोड़ा जा सकता है।

21). गुजरात में सबसे पहले गुज्जर आकर बसे, जो कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान से थे।

22). इसके बाद मौर्य वंश आया जिसके राजा चन्द्रगुप्त मौर्य और उनके पौत्र राजा अशोक ने इस क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित किया।

23). उनकी मौत के बाद कई राजवंश आए जैसे साका, शुंगा, मैत्रका, चैरा, सौलंकी और बघिलाह आदि जिन्होंने गुजरात पर राज किया और फिर मुसलमानों ने यहां हमला कर लगभग 400 सालों तक राज किया।

24). महमूद गजनी से लेकर अलाउद्दीन खिलजी और राजा अकबर तक सभी ने अपने पराक्रम से गुजरात को जीता लेकिन फिर इन मुस्लिम राजाओं को मराठा राजा शिवाजी ने सत्ता से बाहर कर दिया।

25). सत्रहवीं सदी में अंग्रेजों के आने से मराठा शक्ति थोड़ा दबाव में आई और राज्य कई रियासतों में बँट गया जैसे अहमदाबाद, भरूच, पंचमहल, कैरा और सूरत जिस पर अंग्रेजों ने राज किया।

26). स्वतन्त्रता से पहले गुजरात का वर्तमान क्षेत्र मुख्‍य रूप से दो भागों में विभक्त था- एक ब्रिटिश क्षेत्र और दूसरा देसी रियासतें।

27). आजादी के बाद गुजरात बम्बई राज्य का हिस्सा बन गया जिस पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शासन किया।

28). 1960 में बम्बई राज्य को महाराष्ट्र और गुजरात में बाँटा गया और उन्हें अलग राज्यों का दर्जा मिला।

29). गुजरात को “पश्चिम का जेवर“ भी कहते हैं और यहां कई प्रकार के संग्रहालय, किले, अभयारण्य, मंदिर और कई रूचिकर जगहें हैं जो पर्यटकों के लिए दावत से कम नहीं हैं।

30). राज्‍य में द्वारका, सोमनाथ, पालीताना, पावागढ़, अंबाजी भद्रेश्‍वर, शामलाजी, तरंगा और गिरनार जैसे धार्मिक स्‍थलों के अलावा महात्‍मा गांधी की जन्‍मभूमि पोरबंदर तथा पुरातत्‍व और वास्‍तुकला की दृष्टि से उल्‍लेखनीय पाटन, सिद्धपुर, घुरनली, दभेई, बडनगर, मोधेरा, लोथल और अहमदाबाद जैसे स्‍थान भी हैं।

गुजरात के पर्यटन स्थल – Gujarat Tourist Place in Hindi

  1. द्वारिकाधीश मंदिर
  2. सोमनाथ मंदिर
  3. अक्षरधाम गांधीनगर
  4. नागेश्वर ज्योतिर्लिंग
  5. कीर्ति मंदिर
  6. लक्ष्मी विलास पैलेस वडोदरा
  7. गिर वन राष्ट्रीय उद्यान
  8. सासन गिरी
  9. मांडवी
  10. साबरमती आश्रम अहमदाबाद
  11. रानि की वाव पाटन
  12. पालीताणा टेंपल
  13. जामा मस्जिद अहमदाबाद
  14. मोढेरा सूर्य मंदिर

और अधिक लेख – 

4 thoughts on “गुजरात की जानकारी, तथ्य, इतिहास | Gujarat Information In Hindi”

  1. Kshetraphal 196000 hein. Or dariya kinara 1600 km jo bharat ka sabse jyada dariya kinare vala rajy hain kul dariya kinarika 1/4 bhag hain …..

  2. There r few hindi spellings that r wrong…. Try to improve ur spelling nd tell d content writter to improve on spelling…. Still Thanx for d article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *