‘चीन की विशाल दीवार’ के बारे में 22 मजेदार तथ्य | China Great Wall Facts in Hindi

Great Wall of China / चीन की विशाल दीवार मिट्टी और पत्थर से बनी एक किलेनुमा दीवार है जिसे चीन के विभिन्न शासको के द्वारा उत्तरी हमलावरों से रक्षा के लिए पाँचवीं शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर सोलहवी शताब्दी तक बनवाया गया। यह दुनिया के सात अजूबों में शुमार है। 1970 में चीन की ग्रेट वॉल ऑफ चाइना को आम पयर्टकों के लिए खोला गया था। आइये बताते है इस ख़ास दीवार से जुड़े मजेदार फैक्ट्स:-

'चीन की विशाल दीवार' के बारे में 22 मजेदार तथ्य | China Great Wall Facts In Hindiचीन की विशाल दीवार – Interesting Facts About The Great Wall Of China

1). इस दीवार की लंबाई 6300 किमी है, ये दुनिया में इंसानों की बनाई सबसे बड़ी संरचना है।

2). चीन की ये  महान दीवार 2,300 से अधिक साल पुराना है। यह 5वी सदी ईसा पूर्व से लेकर 16वी सदी  तक बनाई गयी थी।

3). यह एक मात्र मानव निर्मित आकृति है जिसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।

4). दीवार को बनाते वक्त इसके पत्थरों को जोड़ने के लिए चावल के आटे का इस्तेमाल क‌िया गया था।

5). इस दीवार को बनाने के दौरान करीब 4 लाख लोगों की मौत हुई थी। और ऐसा कहा जाता है कि इस दीवार को बनाने में जो मजदूर कड़ी मेहनत नही करते थे उन्हें इसी दीवार में दफना दिया जाता था।

6). चीनी सम्राटो ने इसका निर्माण उत्तरी दिशा से होने वाले आक्रमणों से रक्षा के लिए किया गया था।

7). चीन के पूर्व सम्राट किन शी हुआंग की कल्पना के बाद इसे बनाने में करीब 2 हज़ार साल लगे. हमारे देश की जाति व्यवस्था भी करीब इतनी ही पुरानी है।

8). इस दीवार कली अधिकतम ऊंचाई 35 फीट तक है।

9). इस दीवार का गांसु प्रांत वाला करीब 20 प्रतिशत भाग कटाव के कारण गायब हो सकता है।

10). 3400 किमी लंबी इस पूरी दीवार में बीकन टॉवर, सीढ़‌ियां और कई पुल भी शामिल हैं।

11). इस दीवार की चौड़ाई इतनी हैं की एक साथ 5 घुड़सवार या 10  पैदल सैनिक एक साथ गस्त कर सके।

12). दिवार की चौड़ाई का इस बात से अंदाज लगाया जा सकता हैं की कही-कही पर इसमें कार भी चलाया जाता हैं।

13). इस दीवार का निर्माण किसी एक सम्राट द्वारा नहीं किया गया बल्कि कई सम्राटो और राजाओ द्वारा किया गया।

14). यह पूरी एक दीवार नहीं है बल्कि छोटे-छोटे हिस्‍सों से मिलकर बनी है।

15). चीनी भाषा में इस दीवार को ‘वान ली छांग छंग’ कहा जाता है जिसका मतलब होता है ‘चीन की विशाल दीवार’

16). इस दीवार पर दूर आती शत्रुओ पर निगाह रखने के लिए कई जगह मीनारे भी बनायीं गयी थी।

17). हालाँकि इस दीवार को चीन की सुरक्षा के लिए बनाया गया था पर ऐसा नहीं की कोई इसे तोड़ के अंदर न गया हो। कई दुश्मन इस दीवार को भी तोड़ के चीन पर हमला किया जैसे 1211 में चंगेज खान ने दीवार तोड़ के हमला किया था।

18). इस दीवार को एक और नाम से भी जाना जाता है ‘दुनिया का सबसे लंबा कब्रिस्तान’ ऐसा इस लिए, की जब इस दीवार का निर्माण हो रहा था और जो मजदुर कठोर परिश्रम नहीं कर रहे थे उसे इसी दीवार में दफ़न कर दिया जाता था।

19). 85° डिग्री की ढालन और 30 सेंटी की चौड़ाई के साथ इस दीवार का सिमातई वाला भाग सबसे संकरा है।

20). एक करोड़ पयर्टक हर साल इस दीवार को देखने के लिए आते हैं।

21). बराक ओबामा, रिचर्ड निक्सन, रानी एलिज़ाबेथ (सेकेंड) और जापान के सम्राट सहित दुनियाभर के करीब 400 नेताओं ने इस दीवार का दीदार किया है।

22). एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, ग्रेट वॉल ऑफ चायना का एक तिहाई हिस्‍सा गायब हो चुका है। इसका कारण दीवार के सही रखरखाव की कमी के अलावा मौसम का प्रभाव और चोरी भी है। रिपोर्ट के अनुसार, लोगों को हर ईंट के लिए 3 पाउंड तक मिलते हैं।

23). कुछ समय पहले लोगों ने इस दीवार से ईंटें निकालकर अपने लिए घर बनाने शुरू कर दिए थे लेकिन बाद में सरकार ने सुरक्षा बाधा दी थी। हालाँकि चोरी आज भी होती है और तस्कर बाजार में इसकी एक ईंट की कीमत 3 पौंड मानी जाती है।

24). हालाँकि इस दीवार में कई खाली जगहें भी हैं यदि इन खाली जगहों को भी जोड़ दिया जाये तो इसकी लम्बाई 8848 किमी. हो जाएगी।

25). चीनी भाषा में इस दीवार को ‘वान ली छांग छंग’ कहा जाता है जिसका मतलब होता है ‘चीन की विशाल दीवार’


और अधिक लेख –

Please Note :  Great Wall of China Facts & History In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे  Comment Box मे करे। Great Wall of China Story In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *