एक्ट्रेस बिपसा बासु की जीवनी | Bipasha Basu Biography in Hindi

Bipasha Basu / बिपासा बासु एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। वे बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होने सबसे ज़्यादा हॉरर फ़िल्मे की हैं इस कारण उन्हें हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों के लिए जाना जाता हैं। बिपाशा हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलगु और बंगला फिल्मों में भी सक्रीय हैं। वे कई अंतराष्ट्रीय फ़िल्मे भी की हैं।

Bipasa Basu Biography In Hindi

प्रारंभिक जीवन –  Early Life of Bipasha Basu

बिपासा बासु का जन्म 7 जनवरी 1978 को नई दिल्ली में हुआ था। वे बंगाली हिंदू परिवार से सम्बंध रखती हैं उनकी एक बड़ी बहन जिसका नाम बिदिशा हैं और छोटी बहन का विजेता हैं। बिपसा बासु जबतक दिल्ली मे थी उन्होने अपीजे हाइ स्कूल से पढ़ाई कर रही थी। उसके बाद वो कोलकाता आ गई जहाँ पर उनकी आगे की पढाई कोलकाता के विधाननगर के स्कूल भवनस गंगाबुक्स कनोरिया विद्यामंदिर में ही हुई है। यहाँ पर बिपाशा बासु ने 5 से लेकर बारहवीं तक की पढाई की।

शुरुवाती समय में बिपाशा बारहवीं की पढाई के लिए अपना नामांकन चिकित्सा विज्ञान में कराया था, लेकिन बाद में इसको बदलकर इस विषय को वाणिज्य कर लिया था। बिपाशा बासु अपने स्कूल की हेड गर्ल रही साथ ही किसी तरह का उनके साथ छेड़खानी होने पर सबक भी सीखा देती थी।

मॉडलिंग करियर – Modeling Career of Bipasha Basu

बिपासा ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत साल 1996 में कोलकता से ही की थी। मॉडलिंग करियर के दौरान उनकी मुलाकात अर्जुन रामपाल की पत्नी और मॉडल मेहर जासिया से हुई। उन्होंने उन्हें गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल में भाग लेने को कहा। और भाग्यवश बिपासा बासु इसकी विजेता भी बनी और यही से उनका सफ़र शुरू हुआ।

फिल्मी करियर – Bipasha Basu Filmy Career

बिपासा बासु ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2001 में अब्बास निर्देशित फिल्म “अजनबी” से की थी। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आयीं थी। फिल्म में उमके अलावा बॉबी देओल और करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म अजनबी में वह नकारात्मक भूमिका में नजर आयीं थी। फिल्म में उन्हें उनके बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गई।

साल 2003 में प्रदर्शित फिल्म “जिस्म” बिपाशा के करियर की मत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में बिपाशा एक बार फिर से नेगेटिव किरदार में नजर आयीं थीं । “जिस्म” में बिपाशा के अपोजिट अभिनेता “जॉन अब्राहम” मुख्य भुमिका में थे। बिपाशा और जॉन की जोडी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और यह फिल्म भी सफल साबित हुई।

2004 में बिपाशा की 4 फिल्मे आई जिनके नाम है ‘एतबार’, ‘रुद्राक्ष’, ‘रक्त’, ‘मदहोशी’ ये चारों फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ अच्छा कमाल नहीं कर पाई। फिर उनकी फिल्म आई ‘बरसात’ जोकि 2005 में आई थी, इस फिल्म में हीरो बॉबी देओल थे। इसी साल बिपाशा की फिल्म ‘नो एंट्री’ आयी जो की बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही सफल फिल्म रही। इस फिल्म ने 750 मिलियन का कारोबार किया और सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गयी।

2006 में उनकी चार फ़िल्में आई ‘फिर हेरा फेरी’, ‘ओमकारा’, ‘धूम 2’ और ‘कॉर्पोरेट’. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और व्यावसायिक रूप से भी सफल रही। 2006 में ही उनकी फिल्म आई ‘धूम 2’. जिसके निर्देशक आदित्य चोपड़ा थे। यह एक हिट फिल्म थी। इसके बाद एक और हिट फिल्म 2008 में ‘रेस’ आयी।

इसके बाद बिपाशा ने और कई हिट फिल्मे की जिसमे ‘राज3’ ‘आक्रोश’ ‘द लवर्स’ आदि। बिपाशा बसु ने अपने सिने करियर में अबतक लगभग 55 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होने अपने कॅरियर मे ज़्यादातर हॉरर फ़िल्मे की है।

बिपाशा के गाल पर पड़ने वाले डिम्पल और बोल्ड अभिनय की वजह से मीडिया उन्हें सेक्सी बिपाशा के नाम से संबोधित करती है। बिपाशा बासु ने अपनी सांवली त्वचा के बारे में बताते हुए एक बार कहा था कि पहले उन्हें उनकी सांवली रंगत को अच्छा नहीं माना जाता था।

फिल्मों के साथ साथ बिपाशा बासु ने कई अपने फिटनेस के वीडियो जारी किये है और लोगो को जागरूक करती हैं। वो कई तरह के ब्रांड की एम्बेसडर भी है।

बिपाशा बासु द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया के 2011 के 50 सबसे आकर्षक महिलाओं की सूची में से 8 वें नम्बर पर थी, 2012 में तेरहवां और 2013 में सातवें स्थान पर थी। साथ ही यू के की पत्रिका इस्टर्न आई के द्वारा उन्हें 2005 और 2007 की सबसे सेक्सी एशियाई महिला के रूप में मुद्रित किया था।

लव अफेर  – Love Affair of Bipasha Basu

बिपाशा बासु ने हिंदी सिनेमा में जितनी फिल्मों के चर्चा बटोरी उससे कंही ज्यादा मीडिया में उनकी लव अफेर में सुर्ख़ियों में रही हैं। हिंदी सिनेमा में कदम रखने के बाद बिपाशा बासु का पहला नाम उनके को-स्टार और अभिनेता डीनो मारिया के साथ जुड़ा था। डीनो मारिया उनके साथ कई फिल्मों में नजर आये थे, जिनमे राज, गुनाह, रक्त जैसी फ़िल्में शामिल थी। हालाँकि दोनों की लव-लाइफ कुछ ही दिन चल सकी और दोनों की राहें अलग हो गयी।

अभिनेता डीनो मारिया के बाद बिपाशा बासु का नाम बॉलीवुड हंक जॉन अब्राहम के साथ जुड़ा। बॉलीवुड गलियारों के मुताबिक दोनों ही सितारे अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थे, लेकिन किसी कारण दोनों के बीच अलगाव हो गया। बिपाशा से अलग होने के बाद जॉन ने बैंकर प्रिया रुन्चाल से शादी रचा ली।

इसके बाद बिपसा ने भी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से 2016 मे शादी कर ली।

बिपाशा के बारे मे ज़्यादा जानकारी – More Information About Bipasa Basu


शरीर माप /Height   –  (1.70m)

शौक /Hobbies  – डांस करना और पढ़ाई करना,

⇒ धर्म /Religion – बंगाली हिंदू 

पसंदीदा भोजन /Favorite Food   – बिरयानी और मोतीचूर लड्डू,

पसंदीदा रंग /Favorite Color      – गुलाबी

पसंदीदा पर्यटन स्थल /Favorite Place   –  Paris

पसंदीदा अभिनेता /Favorite Actor     –  शाहरुख ख़ान, ब्रेड पिट,

पसंदीदा अभिनेत्री /Favorite Actress    –  प्रियंका चोपरा,

बिपाशा धूम्रपान करती है /smoke? : नही

बिपाशा शराब पीती हैं /alcohal? : नही

प्रसिद्ध फ़िल्मे :-

अज़नबी, चोर मचाये शोर, मेरे यार की शादी है, राज़, ज़िस्म, एतबार, नो एन्ट्री, डरना जरूरी है, ओमकारा, धूम 2, फिर हेरा फेरी, हमको दीवाना कर गये, नेहले पे देहला, राज 3, अलोन,


Also Read More :- 

Note : – Bipasa Basu Biography & Life History In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक करे. Bipasa Basu Short Biography & Life History In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *