अर्जुन कपूर का जीवन परिचय | Actor Arjun Kapoor Biography In Hindi

Arjun Kapoor /अर्जुन कपूर भारतीय फिल्‍म के प्रसिद्ध अभिनेता हैं। उन्‍हें उनकी पहली ही फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता के तौर पर फिल्‍मफेयर पुरस्‍कारों में नामांकित किया गया था। वे बॉलीवुड के चर्चित अभिनेताओ मे एक है। उनकी फैन फॉलोइिंग में भी लगातार इजाफा हो रहा है और युवा वर्ग में वे काफी चर्चित हुए। इन्होने फिल्मों में अभिनय के अलावा असिस्टेंट डायरेक्टर और एसोसिएट फिल्म प्रोडूसर के रूप में भी बहुत सारे फिल्मों में काम किया है।

Arjun Kapoor Biography In hindiप्रारंभिक जीवन – Early Life of Arjun Kapoor

Arjun Kapoor – अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। इनके पिता का नाम बोनी कपूर जो की मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं और माँ का नाम मोना शौरी है। ये बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अनिल कपूर, संजय कपूर और फिल्म प्रोडूसर संदीप मारवाह के भतीजे है।

अभिनेत्री श्रीदेवी उनकी सौतेली माँ थी जो अब इस दुनिया में नहीं रही। इनके अलावा फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर, मोहित मारवाह, हर्षवर्धन कपूर और फिल्म प्रोडूसर रिहा कपूर चचेरे भाई-बहन है। अर्जुन कपूर की एक बहन अन्शुला कपूर और इनके सौतेली माँ श्रीदेवी है। इनके दो सौतेली बहने भी है जाह्नवी और खुशी कपूर, ऐसे तो अर्जुन कपूर का पूरा खानदान ही कही ना कही फ़िल्मो से जुड़ा हुआ हैं।

जब अर्जुन कपूर मात्र 10 वर्ष के थे, तब उनके माता – पिता के बीच तलाक हो गया था। 14 वर्ष की कम उम्र से ही वह एक निर्देशक बनना चाहते थे तथा अपने स्कूल के दिनों में वह कबड्डी खेलने के लिए कक्षाओं को बंक करते थे। वह सामाजिक तौर पर घुलना मिलना पसंद नहीं करते हैं, जिसके चलते वह फेसबुक, ट्विटर, इत्यादि पर सक्रिय नहीं हैं।

Education : अर्जुन ने अपनी पढ़ाई आर्या विद्या मंदिर स्कूल, चेंबूर, मुंबई से किया और और बाद मे बारहवीं के एग्जाम में फैल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी। जब वे 20 साल के थे तब उनका वजन लगभग 140 किलो था। बाद में उन्होंने अपने फ़िल्म करिअर के लिए अपना वजन काफी घटाया।

कैरियर की शुरुवात – Career 

अर्जुन कपूर ने अपनी कैरियर की शुरुवात बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्ममेकर निखिल अडवाणी की फिल्म ‘कल हो ना हो’ से शुरू की। यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई और इस फिल्म में शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा शामिल थी। इसके बाद फिल्‍म ‘सलाम-ए-इश्‍क: अ ट्रिब्‍यूट टू लव’ में भी उन्‍होंने सहायक निर्देशक के रूप में काम कियाा फिल्‍म ‘नो एंट्री’ और ‘वांटेड’ में उन्‍होंने सहयोगी निर्माता के तौर पर काम किया।

फिल्मी कॅरियर की शुरुआत मुख्य अभिनेता के तौर पर उन्‍होंने 2012 मे हबीब फ़ैसल की फिल्‍म ‘इश्‍कजादे’ से की थी. इस फिल्‍म में उन्‍हें काफी सराहा गया। और फिल्म भी अच्छी थी दर्शको के साथ-साथ आलोचको ने भी पसंद किया, और कई पुरूस्कार भी अपने नाम किए।

इसके बाद 2013 मे इनकी अगली फिल्म औरंगजेब आई, जिसमे अर्जुन कपूर का डबल रोल था। फिल्म अभरेज मे रही। 2014 मे रणबीर सिंह के साथ गुंडे मे नज़र आए, फिल्म हिट रही और अर्जुन के अभिनय को भी सराहा गया, और अर्जुन को बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स भी मिले।

2016 में उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “की एंड का” की जोकि घर पर रहने वाले पति की भूमिका निभाई। यह फिल्म अभरेज रही। 2017 में, उन्होंने श्रद्धा कपूर के साथ मोहित सूरी की फिल्म “हाफ़ गर्लफ्रेंड” में अभिनय किया। फिर उन्होंने अनीस बज़मे की फिल्म ‘मुबारका’ में अनिल कपूर, इलियाना डी क्रूज़ और आथिया शेट्टी के साथ अभिनय किया। 2018 में उनकी कई फिल्मे आने वाली हैं।

वे कई समारोह का होस्ट भी कर चुके हैं। 2015 में उन्होंने 16 वीं आईफा पुरस्कार समारोह को होस्ट किया और 2016 में ही टेलीविजन में ‘खतरों के खिलाड़ी’ का सातवा सीज़न होस्ट किया।

र्जुन कपूर के मुताबिक व सलमान खान को अपना गुरु मानते हैं, और उनसे काफी ज्यादा प्रभावित भी हैं। निजी जीवन में अर्जुन अपना जन्मदिन केवल अपने परिवार तथा कुछ करीबी दोस्तों के साथ मनान पसंद करते हैं क्यूंकि वह ज़्यादा लोगो से घुलते मिलते नहीं है।

लव अफेर – Love Affair of Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर का लव लाइफ की बात करे तो इनका कई लड़कियों के साथ चर्चा हुआ है जिनमे, सलमान की सिस्टर अर्पिता, मलाइका अरोरा, और जैक़लिन  के साथ, पर अर्जुन हमेशा इन सब बातों को खारिज किया।

Arjun Kapoor 1

अर्जुन कपूर के बारे मे ज़्यादा जानकारी – More Information About Arjun Kapoor


शरीर माप /Height    –  (1.85m)

शौक /Hobbies   –    फुटबॉल खेलना और फिल्म बनाना

धर्म /Religion     –   हिंदू

पसंदीदा भोजन /Favorite Food  –   N/A

पसंदीदा रंग /Favorite Color     –   नीला

पसंदीदा पर्यटन स्थल /Favorite Place   –   N/A

पसंदीदा अभिनेता /Favorite Actor     –     सलमान ख़ान,

पसंदीदा अभिनेत्री /Favorite Actress    –  प्रियंका चोपरा,

अर्जुन कपूर धूम्रपान करते है /smoke? : हाँ

अर्जुन कपूर शराब पीते हैं /alcohal? : हाँ

अर्जुन कपूर के  प्रसिद्ध फ़िल्मे – Arjun Kapoor Movies

इशक्जादे (2012), औरंगजेब (2013), गुंडे (2014), 2 स्टेट्स (2015), की एंड का (2016), हाफ़ गर्लफ्रेंड (2017)

ये भी ज़रूर पढ़े  :- 

Please Note : – Arjun Kapoor Biography & Life History In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे करे. Arjun Kapoor Short Biography & Life story In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

1 thought on “अर्जुन कपूर का जीवन परिचय | Actor Arjun Kapoor Biography In Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *