अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जीवनी | Anushka Sharma Biography in Hindi

Anushka Sharma / अनुष्का शर्मा हिन्दी फिल्म अभिनेत्री, मॉडल और फिल्म निर्माता हैं। माॅडलिंग से अपने करियर की शुरूआत करने वालीं अनुष्का अभी भारत की शीर्ष अभिनेत्रियों में शामिल हैं और ज्यादा पैसा पाने वाली अभिनेत्रियों में भी एक हैं। अनुष्का को बेहतरीन अदाकारी के लिए कई अवार्ड्स भी मिल चुके हैं। अभी हाल ही में इनका विवाह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से हुवा।

Anushka Sharma Biography In Hindi

अनुष्का शर्मा का परिचय – Actress Anushka Sharma Biography in Hindi

अनुष्का शर्मा करियर के शुरुवाती दौर में यशराज बैनर की एक सफल ऑडिशन के बाद एक साथ तीन फिल्मों के लिए साइन किया गया। पहली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ जिसमे शाहरुख खान के सामने उसे स्क्रीन शुरुआत की, जो सूपर हिट फिल्म साबित हुवी। इसमे अनुष्का को बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया।

शुरूआती जीवन – Early Life of Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या हुआ। परन्तु उनके माता-पिता गढ़वाल, उत्तराखंड के रहने वाले है। उनके पिता, कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी अफसर है और माँ आशिमा शर्मा एक गृहणी है। 2012 में हुए एक इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा था कि वे एक एक्ट्रेस होने से ज्यादा एक आर्मी ऑफिसर की बेटी होने में गर्व महसूस करती है। उनके बड़े भाई कारनेश जो पहले राज्य-स्तरीय क्रिकेटर थे इसके बाद मर्चंट नेवी में गए, अभी उन्होंने भी बॉलीवुड में प्रोडूसर बन गए।

अनुष्का शर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा आर्मी स्कूल बैंगलोर से की। इसके बाद माउन्ट कारमेल कॉलेज, बैंगलोर से आर्ट्स में बेचलर डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने माॅडलिंग की तरफ अपना रूख किया और फिर वे मुंबई चली आईं। उन्होंने खुद को इलीट मॉडल मैनेजमेंट में दाखिल किया और स्टाइल सलाहकार प्रसाद बिदपा ने उन्हें पढाया था।

मॉडलिंग मे कॅरियर – Modeling Career of Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा कहती है की शुरुआत में वह मॉडलिंग या जर्नलिस्ट में नाम कमाना चाहती है और फ़िल्मों की ओर आने मे कोई खास दिलचशपी नहीं थी। उन्होंने अपना मॉडलिंग करियर लैक्मे फैशन विक में वेंडेल रोड्रिक्स के लेस वंप्स शो की मॉडल के रूप में किया और रोड्रिक की स्प्रिंग समर 07 कलेक्शन के लिए मुख्य मॉडल के रूप में चुनी गई। इसके बाद उन्होंने सिल्क एंड शाइन, विस्पर, नाथेला ज्वेलरी और फियाट पालियो के प्रचारों में काम किया है।

फिल्मी सफ़र – Filmy Career of Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा ने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत आदित्य चोपरा की ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से की। इस फिल्म में उनके हीरो सुपरस्टार शाहरूख खान थे। इस फिल्म में उन्होने एक यंग लड़की का किरदार निभाया था, जिसकी शादी एक मध्य आयु वर्ग आदमी से होती है। इस फिल्म से उन्हें काफी प्रशंसा मिली। इसके बाद आई उनकी फिल्में ‘बदमाश कंपनी’ और ‘बैंड बाजा बारात’ की जिसमे उन्हें दर्शकों ने काफी सराहा।

‘बैंड बाजा बारात’ अनुष्का के जीवन मे टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और रणवीर सिंह के साथ हिट जोड़ी बनी। दोनों ही फ़िल्मों ने इन्हें फ़िल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन दिलाया। यहीं से उनकी गाड़ी सही रास्ते पर चल पड़ी। इसके बाद अनुष्का शर्मा की यशराज बैनर के बाहर की फिल्म पटियाला हाउस आई, जिसमें अनुष्का के हीरों अक्षय कुमार थे और इस फिल्म के डाइरेक्टर निखिल आडवाणी। इसके बाद अनुष्का की कई अच्छी और सफल फिल्में दी। जैसे ‘लेडिज VS रिकी बहल’ ‘जब तक जान’ इसमें शाहरुख़ खान थे।

इसके बाद 2014 मे आमिर ख़ान के साथ आई फिल्म ‘पि.के’ ब्लाकबस्टर हिट हुई। सलमान ख़ान के साथ फिल्म सुल्तान मे अनुष्का के अभिनय को काफ़ी पसंद किया गया। अनुष्का ने लगातार कई हिट फ़िल्मे दी। इसके लिए उन्हे कई पुरूस्कार से भी नवाज़ा गया।

2014 मे अनुष्का ने अपनी खुद की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ‘क्लीन स्लेट फिल्म्स’ की शुरुआत की जिसकी पहली फिल्म NH 10 थी। इस फिल्म अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका मे थी। इस फिल्म में उनके किरदार की दर्शको और आलोचकों ने काफी तारीफ भी की थी।

लव अफेर – Anushka Sharma Love Affair

अनुष्का की फर्स्ट लव की बात की जाए तो उनके पहले बॉयVirat Kohli With Anushka Sharmaफ्रेंड ‘ज़ोहेब युसुफ’ थे।
जो बैंगलोर से दोनो साथ आए थे मुंबई अपना किस्मत आज़माने, अनुष्का तो एक्ट्रेस्स बन गयी पर ज़ोहेब को खाली हाथ लौटना पड़ा। इसके बाद अनुष्का शर्मा का इंडस्ट्री मे सबसे पहले रणवीर सिंह के साथ नाम जोड़ा गया। जिसके साथ उन्होने कई हिट फ़िल्मे की। लेकिन रीलेशन ज़्यादा वक्त का नही था। बाद मे ब्रेकप के ख़बरे आने लगी, फिर बाद मे इंडिया के स्टार क्रिकेटर और कप्तान विराट कोहली के साथ जुड़ा। वे कई मौको मे साथ दिखे चाहे वो खेल का मैदान ही क्यूँ ना हो अनुष्का सपोर्ट करते हुवे दिखती थी।

हालाँकि विराट कोहली से अफेयर के दौरान उन्हें कई परेशानिया भी झेलनी पड़ी। अगर विराट कोई मैच हारते, तो सब इसका जिम्मेदार अनुष्का को ठहराते। अलग होने के बाद जब विराट कोई मैच जीतते तो भी लोग अनुष्का को नहीं छोड़ते, यही बोला जाता कि गर्लफ्रेंड से अलग होकर विराट अच्छा खेलने लगे है। इन सब बातों से परेशान होकर विराट और अनुष्का ने सभी को मुंह तोड़ जबाब दिया। इटली के टस्कनी के आलीशान रिजॉर्ट में 11 दिसंबर 2017 को को विराट कोहली और अनुष्का ने शादी रचा ली। स्पोर्ट्सवाला की रिपोर्ट के मुताबिक यह शादी बोर्गो फेनोशिएटो नाम के रिजॉर्ट में हुई थी।

प्रसिद्धि फ़िल्मे – Anushka Sharma Movie in Hindi

रब ने बना दी जोड़ी, बदमाश कंपनी, बैंड बाजा बारात, पटियाला हाउस, लेडीज़ vs रिकी बहल, जब तक है जान, मटरू की बिजली का मंडोला, पीके, एन एच 10, बॉम्बे वेलवेट, दिल धड़कने दो, सुल्तान, ए दिल हैं मुस्किल, फिल्लौरी.

अनुष्का शर्मा के अवार्ड्स  – Anushka Sharma awards list

वर्ष फिल्म का नाम  अवार्ड केटेगिरी
2010 रब ने बना दी जोड़ी स्टार गिल्ड अवार्ड्स
  • बेस्ट फ़ीमेल डेब्यूट
2011 बैंड बाजा बारात दादसहेब फालके अकादेमी अवार्ड
  • एक्सिलेंट परफॉर्मेंस अवार्ड
2011 बैंड बाजा बारात इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादेमी अवार्ड
  • बेस्ट एक्ट्रेस

 

2011 बंद बाजा बारात इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादेमी अवार्ड
  • हॉटेस्ट पेयर

(रणवीर सिंह के साथ)

2011 बैंड बाजा बारात लायन गोल्ड अवार्ड
  • फेवरेट जोड़ी (रणवीर सिंह के साथ)
2011 बैंड बाजा बारात स्टार गिल्ड अवार्ड
  • बेस्ट एक्ट्रेस इन लिडिंग रोल
2013 लेडिज VS रिकी बहल स्टारडस्ट अवार्ड
  • बेस्ट कॉमेडी/रोमैन्स एक्ट्रेस
2013 जब तक है जान
  • फिल्म फेयर अवार्ड.
  • इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादेमी अवार्ड.
  • स्टार डस्ट अवार्ड.
  • ज़ी सिने अवार्ड.
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस.
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस.
  • बेस्ट कॉमेडी / रोमैन्स एक्ट्रेस.
  • बेस्ट एक्टर इन आ सपोर्टिंग रोल फ़ीमेल.
2016 दिल धड़कने दो स्क्रीन अवार्ड्स
  • बेस्ट एनसेंबले कास्ट
2017 सुल्तान ज़ी सिने अवार्ड.
  • बेस्ट एक्टर इन आ सपोर्टिंग रोल फ़ीमेल.
2017 ऐ दिल हैं मुश्किल फ़िल्म्फरे अवार्ड्स
  • बेस्ट एक्ट्रेस नामांकन
2017 पेटा
  • पर्सन ऑफ़ दी ईयर

More Information About Anushka Sharma  

Anushka Sharma Height – 5′ 9″(1.75m)

⇒ Anushka Sharma Hobbies  –  Dancing & Reading

Favorite Food   –  Butter Chicken,

Favorite Color  –  Black & Navy Blue, White

Favorite Actor  –  Shahrukh Khan,

Favorite Actress  –  Rani Mukerji

Favorite Location –  Goa

Does Anushka Sharma smoke? : No

Does Anushka Sharma alcohal? : Yes


    You May Like   

Please Note :  Anushka Sharma Biography & Life History in Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक (Facebook) पेज लाइक करे या कोई टिप्पणी (Comments) हो तो नीचे  Comment Box मे करे। Anushka Sharma Filmography & Life Story In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *