अनिल कपूर का जीवन परिचय | Anil Kapoor Biography in Hindi

Anil Kapoor / अनिल कपूर भारतीय फिल्म के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता हैं जो कि बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्‍मों में अपने अभिनय को लोहा मनवा चुके हैं। वे अपने समय के सुपर स्टार थे। उनका फ़िल्मो मे डॉयलाग बोलने का अंदाज़ बिल्कुल जुदा हैं। वे लगभग हर शैली की फिल्‍मों में काम कर चुके हैं और उन्‍हें काफी सराहना भी मिली हैं। उन्हे कई पुरूस्कारो भी मिले हैं जिनमे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरूस्कार शामिल हैं।

Anil Kapoor Biography In Hindi

अनिल कपूर के परिवार का लगाव शुरू से ही फिल्म इंडस्ट्री के साथ रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी अनिल कपूर को इस इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए काफी स्ट्रगल का सामना करना पड़ा था और आज अपने इसी स्ट्रगल दुनिया भर में पहचान बनायीं।

प्रारंभिक जीवन – Early Life of Anil Kapoor

अनिल कपूर का जन्‍म 24 दिसंबर, 1959 को चेंबूर, मुंबई में हुआ था। वे जाने-माने फिल्म निर्माता सुरेन्द्र कपूर के बेटे हैं। उनके बड़े भाई बोनी कपूर एक प्रसिद्द निर्माता हैं और उनके छोटे भाई संजय कपूर भी एक अभिनेता हैं। 1984 में अनिल कपूर की शादी सुनीता कपूर से हुई है जिनसे उन्‍हें तीन बच्‍चे हैं- दो लड़कियां: सोनम कपूर और रिया कपूर और एक लड़का: हर्षवर्धना। जिनमे सोनम कपूर भी एक अभिनेत्री है।

शुरुवाती इतिहास की बात करे तो अनिल कपूर का नाता एक पंजाबी परिवार से हैं और बांटवारे से पहले इनका परिवार पाकिस्तान में रहा करता था। लेकिन बांटवारो होने के बाद इनका परिवार भारत आ गया था। अनिल के पिता सुरिंदर कपूर के पास उस समय अपना घर नहीं हुआ करता था, जिसके कारण वो अपने परिवार के साथ अभिनेता राज कपूर के गेराज में रहा करते थे। अनिल के पिता मूवी प्रोड्यूसर बनने से पहले एक्टर शम्मी कपूर के असिस्टेंट निर्देशक हुआ करते थे। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने खुद से मूवी बनाने का काम शुरू कर दिया था।

अनिल कपूर की शुरुआती शिक्षा ऑवर लेडी ऑफ परपिच्‍युल सकर हाईस्‍कूल, चेंबूर से हुई थी। इसके बाद उन्‍होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से पढ़ाई की। हालाँकि कम अटेंडेंस होने के कारण इन्हें सेंट जेवियर्स कॉलेज से निकाल दिया गया था। जिसके कारण अनिल अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई को पूरा नहीं कर सकें थे और ये केवल 12 वीं पास ही हैं।

कॅरियर की शुरुआत – Anil Kapoor Career

अनिल कपूर ने अपने बॉलीवुड के सफर की शुरुआत उमेश मेहरा की फिल्म ‘हमारे तुम्हारे’ (1979) के साथ एक सहायक अभिनेता की भूमिका में की थी। ‘हम पाँच’ (1980) और ‘शक्ति’ (1982) के रूप में कुछ मामूली भूमिकाओं के बाद उन्हें 1983 में ‘वो सात दिन’ में अपनी पहली प्रमुख भूमिका मिली जिसमे उन्होंने एक उत्कृष्ट एवं स्वाभाविक प्रदर्शन किया।

कपूर ने बाद में टॉलीवुड में अभिनय करने की कोशिश की और तेलुगू फिल्म ‘वम्सावृक्षं’ और मणिरत्नम की पहली कन्नड़ फिल्म ‘पल्लवी अनुपल्लवी’ की। इसके बाद उन्होंने यश चोपड़ा की ‘मशाल’ में एक बेहतरीन प्रदर्शन किया जहां उन्होंने दिलीप कुमार के साथ अभिनय कौशल दिखाया। ‘मेरी जंग’ (1985) जैसी फिल्म में न्याय के लिए लड़ रहे एक नाराज युवा वकील की भूमिका की जिसने उन्हें एक परिपक्व अभिनेता के रूप में स्थापित कर दिया। इसके अलावा अनिल कपूर ने ‘कर्मा’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘तेज़ाब’, ‘राम लखन’ जैसी प्रसिद्ध फिल्में कीं जिन्होंने उन्हें स्टारडम की ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।

फिल्म ‘बेटा’ में निभाए गए उनके किरदार ने सभी को भावनात्‍मक कर दिया था और ऐसा कहा जाने लगा था कि बेटा हो तो ऐसा। व‍हीं फिल्‍म ‘नायक’ में निभाए गए उनके 1 दिन के मुख्‍यमंत्री के किरदार को खूब प्रशंसा मिली थी। फिल्म सुपर -डूपर हिट रही थी।

इसके बाद उन्‍होंने कई फिल्‍मों में छोटी-बड़ी भूमिकाएं निभाईं और आलोचकों के साथ साथ दर्शकों का काफी मनोरंजन और पसंद किया। अभी 2018 में इनकी फन्ने खान आयी जोकि एक एवरेज मूवी थी।

अनिल कपूर ने ना केवल भारतीय सिनेमा बल्कि हॉलीवुड की कई फिल्मों में भी कार्य किया है और इनके द्वारा की गई हॉलीवुड फिल्म स्लम डॉग मिलियनेयर ने एकेडमी अवार्ड भी जीत रख है। इसके आलावा मिशन: इम्पॉसिबल घोस्ट प्रोटोकॉल में भी काम किया हैं।

अनिल कपूर के बारे मे ज़्यादा जानकारी – More Information About Anil Kapoor 

शरीर माप /Height     –  (1.80m)

शौक /Hobbies   –   पैंटिंग,

धर्म /Religion   –    हिंदू

पसंदीदा भोजन /Favorite Food     –   मूली वेजिटेबल्स,

पसंदीदा रंग /Favorite Color    –   काला सफेद और .

पसंदीदा पर्यटन स्थल /Favorite Place   –  N/A

पसंदीदा अभिनेता /Favorite Actor   –   राज कपूर,

पसंदीदा अभिनेत्री /Favorite Actress   –  श्रीदेवी

अनिल कपूर धूम्रपान करते हैं /smoke? : अनिल कपूर कभी-कभी सिगरेट पीते थे, पर इनकी बेटी सोनम कपूर के                                                         रेक्विस्ट के बाद इन्होने छोड़ दिया,

अनिल कपूर शराब पीते हैं /alcohal? : नही

प्रसिद्ध फ़िल्मे  – Anil Kapoor Movies 

मेरी जंग, चमेली की शादी, जांबाज, कर्मा, मि.इंडिया, तेजाब, रामलखन, घर हो तो ऐसा, बेटा, 1942 ए लव स्‍टोरी, विरासत, हम आपके दिल में रहते हैं, ताल, बुलंदी, पुकार, नायक, वेलकम, रेस, स्‍लमडॉग मिलेनियर, वेलकम बेक,  दिल धड़कने दो, मिशन: इम्पॉसिबल घोस्ट प्रोटोकॉल, 24 (टी.वी सीरीयल).

पुरस्कार और सम्मान  :-

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार :-

2001 – सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार – पुकार
2008 – स्पेशल ज्यूरी अवार्ड – गांधी माय फादर

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार :-

1985 – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार – मशाल
1989 – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार – तेज़ाब
1993 – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार – बेटा
1998 – फ़िल्मफ़ेयर क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार – विरासत
2000 – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार – ताल

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार :-

2000 – आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार – बीवी नम्बर वन
2000 – आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार – ताल
2006 – आई आई एफ ए वाल ऑफ़ फेम
2010 – आई आई एफ ए असाधारण उपलब्धि


Also Read More :-

Note : – Anil Kapoor Biography & Life History In Hindi मे दी गयी Information अच्छी लगी हो तो कृपया हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक करे. Anil Short Biography & Life History In Hindi व नयी पोस्ट डाइरेक्ट ईमेल मे पाने के लिए Free Email Subscribe करे, धन्यवाद।

1 thought on “अनिल कपूर का जीवन परिचय | Anil Kapoor Biography in Hindi”

  1. sir mera name jadugar samrat lakhan me aapka bhut bda fan hu mene jadui dunia me apna name lakhan lakhan aapki film ram lakhan dekh kr rkha tha mera aapse milne ka sapna or baki h agar aap tak ye sms phuch jaye to sir plz 8685031297 per ek msg aap apne no.se kr dena sir

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *